पिता-पुत्र और दामाद की सड़क हादसे में मौत, ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे

पिता-पुत्र और दामाद की सड़क हादसे में मौत, ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे

सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र और दामाद की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को टक्कर मार दी थी। इस हादसे में भतीजा गंभीर रूप से घायल है। ये सभी लोग ढाबे पर से खाना खाकर एक ही बाइक पर लौट रहे थे। घटना करौली के हिण्डौन सिटी कस्बे की है। हिण्डौन सदर थाना इलाके में रविवार रात साढ़े 9 बजे यह हादसा हुआ। सदर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल चौधरी ने बताया कि एक ही बाइक पर चार लोग सवार थे। इसमें अलीपुरा निवासी यशवेंद्र जाटव (50), उनके बेटे गौरव जाटव (13), यशवेंद्र के दामाद जटनगला निवासी धर्मेंद्र जाटव (25) और यशवेंद्र के भतीजे मुनीम जाटव पनबेड़ा गांव में एक ढाबे से खाना खाकर अलीपुरा लौट रहे थे। तभी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। हादसे के बाद ट्रैक्टर ड्राइवर मौके से भाग गया। हादसे में यशवेंद्र, गौरव और धमेंद्र जाटव की मौत हो गई। वहीं मुनीम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। यशवेंद्र और धर्मेंद्र दोनों मजदूरी करते थे। धर्मेंद्र की शादी यशवेंद्र की बेटी रचना से 29 अप्रैल 2025 को हुई थी। हिण्डौन सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और चारों को हिण्डौन के जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद 3 को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी मुनेश कुमार मीणा और सदर थाना प्रभारी पुरुषोत्तम लाल चौधरी भी मौके पर पहुंचे। सदर थाना प्रभारी चौधरी ने बताया कि फरार ट्रैक्टर ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट राजस्थान में लंबे समय से हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे पड़ोसी राज्यों के…

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन! Shukra Nakshatra Parivartan 2026: 11 जून 2026 को शुक्र ग्रह का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश एक अत्यंत…

    You Missed

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    क्या राजस्थान में ‘सस्ता’ होगा ‘महंगा’ पेट्रोल-डीज़ल? वैट कटौती को लेकर आ गई ये बड़ी अपडेट

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    शुक्र करेंगे पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की बदलेगी किस्मत, बरसेगा धन!

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: तत्कालीन एएसआई पर मुकदमा दर्ज, एसीबी जांच करेगी, जाने क्या है मामला

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    बीकानेर: अपहरण कर जानलेवा हमले का मामला, तीन को किया गिरफ्तार, कैंपर बरामद

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश

    रोहित गौदारा गैंग का शूटर-हथियार सप्लायर पकड़ा, अलग-अलग इलाकों में दी दबिश