बीकानेर में यहां फुटपाथ पर मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

बीकानेर में यहां फुटपाथ पर मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

बीकानेर। शहर के सदर पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार बिश्नोई धर्मशाला के सामने फुटपाथ पर एक युवक कंबल-रजाई ओढ़कर सोया हुआ था, जिसकी अचानक मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सामाजिक संस्थान खिदमतगार खादिम और असहाय सेवा संस्थान के सेवादार भी पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल, बीकानेर भिजवाया गया। सेवादारों के अनुसार मृतक की पहचान रिड़मलसर निवासी विकास (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि मृतक का ननिहाल भीनासर में है। बताया जा रहा है कि युवक फुटपाथ पर कंबल-रजाई लेकर सोया था, लेकिन सुबह नहीं उठा। मौत किन कारणों से हुई, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और मौत के वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगे।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें