मार्च में ही गर्मी का टॉर्चर शुरू, आईएमडी की नई चेतावनी जारी

मार्च में ही गर्मी का टॉर्चर शुरू, आईएमडी की नई चेतावनी जारी

जयपुर। पश्चिमी गर्म हवाओं के असर से मार्च के पहले सप्ताह में ही पारा 40 डिग्री के पार चला गया है। प्रदेश में आज से दो दिन हीटवेव का असर देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान 41 डिग्री से अधिक जाने की भी संभावना है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार दक्षिण-पश्चिम जिले इसकी चपेट में आएंगे। यहां दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक पहुंचने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री अधिक दर्ज किए जाने की संभावना है। राज्य के दक्षिणी भागों में भी आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज होने और 9-10 मार्च को दक्षिण-पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की संभावना है।

राजस्थान के शेष अधिकांश भागों में आगामी तीन-चार दिन अधिकतम तापमान सामान्य से 4-8 डिग्री ऊपर रहने की संभावना है। मौसम केन्द्र के अनुसार 11-12 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ भागों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है। राज्य के बाड़मेर और पिलानी में सबसे अधिक दिन का तापमान दर्ज किया गया। बाड़मेर में जहां दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं पिलानी में 40.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पिलानी में सामान्य से 10.8 डिग्री अधिक पारा रिकॉर्ड किया गया। 10 शहरों में दिन का पारा 38 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में रविवार को दिन का तापमान 37.2 डिग्री दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार