बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

बारात जा रहे दूल्हे के भाई समेत 2 की मौत, घर से 12 किमी दूर कार पलटी

बारात जा रही कार पलटने से दूल्हे के बड़े भाई सुरेश कुमार जाट (28) और फोटोग्राफर नरेश कुमार दर्जी (38) की मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल है। कार दूल्हे के बड़े भाई चला रहे थे। कार में कुल 3 लोग सवार थे। हादसा चूरू जिले के बीदासर इलाके के ढाणी कुम्हारान के पास हुआ। बीदासर थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया- हादसा मंगलवार की शाम साढ़े सात से आठ बजे के बीच हुआ है। मंगलचंद जाखड़ ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। इसमें बताया कि देवली तलाई के जाखड़ परिवार में शादी थी। बारात देवली तलाई से राजलदेसर जा रही थी। बारात में जा रही एक कार को दूल्हे के बड़े भाई सुरेश कुमार जाट चला रहे थे। देवली तलाई से करीब 12 किलोमीटर आगे निकले थे कि कार के सामने अचानक गोवंश आ गया। उसको बचाने के प्रयास में कार पलट गई। कार में सुरेश कुमार जाट, फोटोग्राफर नरेश और राहुल सवार थे।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार