तस्कर पर 25 पैसे का इनाम, एसपी बोले- इनकी हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम रखा गया है

तस्कर पर 25 पैसे का इनाम, एसपी बोले- इनकी हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम रखा गया है
नागौर। नागौर में पांच महीने से फरार चल रहे एक तस्कर पर पुलिस ने 25 पैसे का इनाम रखा है। ये इनाम पुलि ने अर्जुनराम विश्नोई पर घोषित किया है। इधर, ये इनाम की राशि चर्चा का विषय बन गई है। नागौर एसपी ऑफिस की ओर से 11 मार्च मंगलवार को इसके आदेश जारी किए गए थे।इस मामले में नागौर एसपर मृदुल कच्छावा का कहना है कि- आरोपियों की सामाजिक हवाबाजी खत्म करने के लिए ये इनाम जारी किया गया है। दरअसल, अर्जुनराम विश्नोई डोडा-पोस्त, गांजा और एमडी समेत अन्य नशे की तस्करी से जुड़ा हुआ है। 10 अक्टूबर 2025 में कुचेरा थाने में उसके खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। ​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार जायल उपखंड निवासी अर्जुनराम पुत्र जिसुखराम विश्नोई लंबे समय से फरार है। ऐसे में नागौर एसपी की ओर से आदेश जारी किया गया है। इस आदेश में लिखा है- जो भी व्यक्ति आरोपी को पकड़वाने में मदद करेगा, उसे यह नकद पुरस्कार (25 पैसे) दिया जाएगा।

नागौर पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर ​दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। हालांकि, आमतौर पर अपराधियों पर हजारों या लाखों रुपये का इनाम रखा जाता है, लेकिन महज 25 पैसे की इस घोषणा ने से हर कोई हैरान है। एसपी ने मृदुल कच्छावा ने बताया कि आरोपी तीन एनडीपीएस मामले में फरार चल रहा है। पहले भी इसका ऐसे ही मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। इस पर ​जिला पुलिस की ओर से 25 पैसे का इनाम रखा गया है। एसपी बोले- ये सामान्य प्रक्रिया है। ये अपनी इमेज क्रिएट करने की कोशिश करते है और समाजसेवी बने फिरते है। इनके हौंसले पस्त करने और सामाजिक हवाबाजी खत्म करने के उद्देश्य से ये इनाम रखा गया है। ऐसे में गलत तरीकों से पैसा कमाकर दिखावा और हवाबाजी करने वालों के लिए ये मैसेज है।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार