बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

बीकानेर। नहरबंदी के दौरान शहर को बीते 4 सालों की तरह इस साल भी पानी की बूंद-बूंद के लिए तरसना होगा। तीसरा जलाशय बनकर तो तैयार है। मगर उसका फायदा ​इस साल भी मिलना मुश्किल है। एक तो पानी नहीं है जिससे तीसरे जलाशय में पानी डाला जाए। पानी मिले भी तो तीसरे जलाशय से पानी निकालकर फिल्टर करने का सिस्टम तैयार नहीं हुआ। बीकानेर शहर के लिए 2052 तक पेयजल का प्रोजेक्ट शुरू किया गया। प्रोजेक्ट 2024 में खत्म होना था और नहरबंदी 2023 में खत्म होनी थी मगर दोनों काम निर्धारित समय पर नहीं हुए। अगले साल से 60 दिन की नहरबंदी भी समाप्त हो जाएगी और तब तक शहर में नया स्ट्रक्चर भी तैयार हो जाएगा। यानी अगले साल से तो राहत मिलेगी मगर बीते चार सालों की तरह इस साल भी पेयजल किल्लत होनी तय है। इसकी मुख्य वजह पीएचईडी के नए स्ट्रक्चर में लेटलतीफी है।

नए प्रोजेक्ट में शहर में 15 नई ​टंकियां बननी थी। इससे टेल एरिया में पेयजल किल्लत दूर हो जाती मगर अभी तक ​15 में से सिर्फ 6 टंकिया ही पूरी तरह बनी हैं और उनका आपस में नई टंकियों से मिलान भी हो गया। इन छह टंकियों से शहर के 12 टेल एरिया की ​दिक्कत दूर हो गई। बावजूद इसके अभी भी करीब 18 टेल एरिया ऐसे हैं जहां नहरबंदी में पेयजल किल्लत होगी।

  • Related Posts

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर Kendra Drishti Rajyog 2026: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के आपसी संबंध को बहुत महत्वपूर्ण माना…

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल पहाड़ी-बाड़ी स्टेट हाईवे पर बयाना में सोमवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार…

    You Missed

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    बीकानेर: जाने कब होगी नहरबंदी, 15 टंकियों में से सिर्फ 6 का मिलान

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    18 मार्च को बनेगा केंद्र दृष्टि राजयोग, इन राशियों को मिल सकते हैं नए अवसर

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बाइक सवार परिवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर,पति की मौत, पत्नी और दो बच्चे घायल

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

    बीकानेर : सडक़ किनारे खड़े युवक को बाइक ने मारी टक्कर, हुई मौत

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    सावधान! मोबाइल पर आया ये मैसेज? भूलकर भी न करें ये 1 गलती, वरना…

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग

    विक्रम संवत 2083 में चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, गुरु-मंगल का बनेगा खास संयोग