बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल

बीकानेर में चाइनीज मांझे का कहर, चपेट में आया बुजुर्ग, गंभीर रूप से घायल
बीकानेर। बीकानेर में चाइनीज मांझे के कहर से एक बुजुर्ग चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सैटलाइट हॉस्पिटल के पास चौखूंटी पुलिया पर जा रहा एक बुजुर्ग चाइनीज मांझे की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार बुजुर्ग के चेहरे पर मांझे से गहरे कट लग गए, जिसके चलते बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसे कई टांके आए हैं। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और अस्पताल में उपचार जारी है। बता दें कि इससे एक दिन पहले देशनोक में भी चाइनीज मांझे की चपेट में आने से एक मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से चाइनीज मांझे पर सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

  • Related Posts

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद हनुमानगढ़ के रावतसर में बसों के समय को लेकर चल रहे विवाद…

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक को गिरफ्तार किया…

    You Missed

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त