कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

हनुमानगढ़ के रावतसर में बसों के समय को लेकर चल रहे विवाद में एक कार पर हमला और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। इस मामले में रावतसर थाना पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त कर लिया गया है।

जिला पुलिस अधीक्षक के अनुसार यह घटना 15 अगस्त को हुई थी। बस ऑपरेटर राजेंद्र सिंह ने रावतसर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। राजेंद्र सिंह का सरदारशहर से बस संचालन के समय को लेकर भवानी सिंह और अन्य लोगों से विवाद चल रहा था।

कार को घेरकर किया था हमला
राजेंद्र सिंह इसी विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत करने रावतसर आए थे। आरोप है कि वहां भवानी सिंह सहित अन्य लोगों ने उनकी कार को घेर लिया। उन्होंने राजेंद्र सिंह के साथ मारपीट की और उनकी कार में तोड़फोड़ कर उसे नुकसान पहुंचाया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
यह टीम थाना प्रभारी अजय कुमार के नेतृत्व में गठित की गई थी। टीम ने कार्रवाई करते हुए सूर्य प्रकाश (27), भवानी सिंह (30), शक्ति सिंह (32), प्रेम सिंह (40) और अंकित (24) नामक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत बीकानेर। बीकानेर में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन भाइयों की मौत…

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर बीकानेर। प्रदेश के गांवो में एलपीजी उपभोक्ताओं को सिलेंडर बुकिंग की समय सीमा को कम कर दिया गया है।…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: इस जगह हुआ भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार तीन भाइयों की मौत

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    अब इतने दिनों में कर सकेंगे गैस सिलेंडर बुक, पढ़ेंं खबर

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    बदमाशों ने बीच सड़क बीकानेर निवासी ठेकेदार को पीटा, लाठी-हॉकी से वार कर हाथ-पैर तोड़े

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    2 भाइयों समेत 3 बच्चों की डूबने से मौत, 1 को ग्रामीणों ने बचाया

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    बुध का कन्या में गोचर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य, दिसंबर तक मिलेगी मनचाही सफलता

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा

    कमरा खाली कराया तो आया गुस्सा, मकान मालिक की हत्या कर रिश्तेदार के घर छिपा