बीकानेर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, 11 वाहन पकड़े, लाखों की पेनल्टी वसूली

बीकानेर में अवैध खनन के खिलाफ बड़ा एक्शन, 11 वाहन पकड़े, लाखों की पेनल्टी वसूली
बीकानेर। जिले में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कुल 11 वाहनों को पकड़ा गया तथा उनसे लाखों रुपए की पेनल्टी वसूली गई। खनि अभियंता एम.पी. पुरोहित ने बताया कि शुक्रवार को खनि अभियंता कार्यालय की तकनीकी टीम ने लूणकरणसर क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान 7 वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। इनमें 6 वाहन खनिज मुरम, कंकर एवं मेसनरी स्टोन का अवैध परिवहन कर रहे थे, जबकि 1 वाहन बिना रवन्ना के खनिज सिलिका सैंड ले जा रहा था। जांच में 3 वाहन ओवरलोड भी पाए गए। सभी वाहन चालकों/स्वामियों से कुल 8,94,350 रुपए की पेनल्टी राशि राजकोष में जमा करवाई गई। उन्होंने बताया कि इसी दिन खनि अभियंता (सतर्कता) टीम ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 4 वाहनों को मेसनरी स्टोन (क्रशर गिट्टी) का अवैध परिवहन करते पकड़ा। इनसे कुल 4,32,400 रुपए की पेनल्टी वसूली गई। पुरोहित ने कहा कि अवैध खनन एवं परिवहन के खिलाफ विभाग का अभियान लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव