बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा

बीकानेर : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को दबोचा
बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। महानिरीक्षक पुलिस रेंज ओमप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे वांछित अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत पुलिस ने हत्या प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों आरोपी विष्णु विश्नोई 31 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 03, दंतौर और रामस्वरुप 22 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 03, दंतौर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियोंं ने परिवादी की होटल में घुसकर लाठी-डंडों और बरसी से मारपीट की, जिसमें परिवादी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस संबंध में थाना रणजीतपुरा में नामजद सहित तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। प्रकरण दर्ज होने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बनवारीलाल तथा वृताधिकारी कोलायत संग्रामसिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा लगातार आसूचना संकलन करते हुए वांछित आरोपियों की तलाश की गई। तकनीकी एवं खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर दो फरार आरोपियों को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों की गिरफ्तारी में कांस्टेबल प्रदीपसिंह की दस्तयाबी व लोकेशन ट्रेस कर दबिश देने में विशेष भूमिका रही। पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले में आगे की जांच जारी है।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव