जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

जिम से लौट रहे दंपती की गाड़ी को टक्कर मारी, डंडे-रोड लेकर घर पहुंचे

श्रीगंगानगर में स्कूटी सवार युवकों ने व्यापारी के घर में जबरन घुसकर मारपीट करने की कोशिश की बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। दंपती जिम से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार युवकों ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिसके बाद विवाद हुआ और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई। व्यापारी अंकुर बिहाणी का आरोप है कि- वे सुबह 9 बजे अपनी पत्नी के साथ जिम से लौट रहे थे। सत्यम हॉस्पिटल के पास मीरा मार्ग रोड की तरफ घर की तरफ गाड़ी टर्न करते समय पीछे से आ रही स्कूटी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। इंडिकेटर देने के बावजूद यह टक्कर हुई। युवक व्यापारी को धमकाने लगे और पैसे मांगने लगे।

टक्कर के बाद अंकुर अपनी गाड़ी लेकर घर पहुंच गए और बाहर खड़ी कर दी। कुछ देर बाद वही दो युवक डंडे और लोहे की रॉड लेकर घर में घुस आए। वे अंकुर को ललकारने लगे और धक्का देकर गिरा दिया। परिजनों ने तुरंत घर का मुख्य गेट बंद कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान युवकों ने घर के बाहर खड़ी कार के शीशे तोड़ दिए। मौके पर मीरा चौकी पुलिस पहुंची।

  • Related Posts

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र के लूखू भाखरी में सोमवार रात एक सड़क हादसे ने शादी…

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत  बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सुबह करीब 7 बजे सड़क हादसा हो गया। गांव बिग्गाबास रामसरा के पास…

    You Missed

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बारात की जगह घर से उठी दूल्हे की अर्थी, सेहरा बंधने से पहले हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    बीकानेर में इस जगह हुआ सड़क हादसा,  ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत 

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार