बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

बीकानेर फैक्ट्री में युवक का शव फंदे पर मिला, जांच जारी

बीकानेर। करणी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में बुधवार शाम एक युवक का शव फंदे पर लटका हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शाम करीब 6:15 बजे सूचना मिली कि फैक्ट्री के अंदर एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान मनीष पुत्र शिवदत्त शर्मा (23 वर्ष) निवासी मेहगांव, जिला भिंड (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई है।

सूचना मिलते ही मुक्ता प्रसाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। इस दौरान खिदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान की टीम के सोएब, मोहम्मद जुनैद खान और राजकुमार खडग़ावत एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकीय जांच के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

  • Related Posts

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन बीकानेर। नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं…

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    You Missed

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा