बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार सप्लाई गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, अवैध हथियार सप्लाई गैंग का पर्दाफाश, चार आरोपी गिरफ्तार

बीकानेर। बीकानेर में पुलिस थाना बीछवाल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार सप्लाई करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने पिस्टल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। जिसके बाद पुलिस ने हथियाद तस्करी के मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को और पकड़ा है।

थानाधिकारी गौरव सारस्वत के नेतृत्व में एक मई 2026 को पुलिस टीम ने लालगढ़ क्षेत्र में निर्माणाधीन पुलिया के नीचे दबिश दी। यहां से विकास बिश्नोई और किशनसिंह राजपूत को एक अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने तेजी से जांच आगे बढ़ाई। तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना के आधार पर हथियार सप्लायर गैंग के मुख्य आरोपी महबूब उर्फ मोनू उर्फ मोनसा उर्फ डिफाल्टर और सतार खान उर्फ अब्दुल खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से महबुब उर्फ मोनू उर्फ मोनसा उर्फ डिफाल्टर व विकास बिश्नोई के खिलाफ पहले से ही कई संगीन मामले दर्ज हैं। सभी चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी बीकानेर शहर में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस अब आरोपियों से हथियारों की खरीद-फरोख्त और अन्य संभावित नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी गौरव सारस्वत, उप निरीक्षक सुशीला, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, रवि कुमार, राम निवास और भगवानाराम सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

  • Related Posts

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए बीकानेर में श्रीडूंगरगढ़ में एक बार फिर सड़क हादसा हो…

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला बीकानेर। पीबीएम अस्पताल में भर्ती पिता के जल्द स्वस्थ होने की मन्नत लेकर…

    You Missed

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    बीकानेर: सड़क हादसे में युवक की मौत, स्टेट हाईवे पर कार से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    कोडमदेसर में तेज रफ्तार बुलेट से दो की मौत, पैदल जा रहे श्रद्धालुओं को बुलेट से कुचला

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सिद्धू मूसेवाला को जिस पिस्टल से मारा, उसका सप्लायर गिरफ्तार:गोल्डी और रोहित गोदारा के कहने पर करता सप्लाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    सचिव सहित 5 अधिकारी-कर्मचारी सस्पेंड, सीएम ने एक ही भूखंड पर दो बार पट्टा जारी करने पर की कार्रवाई

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आवारा पशु से टकराई बाइक, दो गंभीर घायल, पीबीएम ट्रॉमा सेंटर रेफर

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान

    बीकानेर: आग लगने से गरीब का आशियाना जलकर राख, हजारों रुपए का नुकसान