बीकानेर: इस योजना में हो गया बड़ा बदलाव, अब सीधे खाते में खाते में आएगी राशि

बीकानेर: इस योजना में हो गया बड़ा बदलाव, अब सीधे खाते में खाते में आएगी राशि
बीकानेर। कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना एवं देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना (2024-25) में बड़ा बदलाव किया गया है। अब चयनित छात्राओं को भौतिक रूप से स्कूटी देने के बजाय डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के जरिए राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी। स्कूटियों की आपूर्ति में देरी, पंजीकरण की लंबी प्रक्रिया और भंडारण जैसी व्यावहारिक दिक्कतों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। वित्त विभाग ने भी इस नई प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है। राज्य सरकार द्वारा 26 मई 2025 को जारी स्थायी वरीयता सूची में चयनित 25,977 छात्राओं की पात्रता की जांच नियमानुसार की जा रही है।

जिला नोडल अधिकारी राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुश्री गुप्ता के अनुसार चयनित छात्राओं को अपने ऑनलाइन आवेदन में अकाउंट होल्डर का नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड और मोबाइल नंबर के साथ बैंक पासबुक या कैंसिल चेक की स्पष्ट कॉपी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। खाता छात्रा के स्वयं के नाम पर होना जरूरी है, अन्यथा राशि ट्रांसफर नहीं होगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में एक दुखद हादसे में मानसिक रूप से परेशान युवक की पानी की…

    बीकानेर: बदमाशों ने उगले हथियार सप्लायरों के नाम, पुलिस इनको किया गिरफ्तार

    बीकानेर: बदमाशों ने उगले हथियार सप्लायरों के नाम, पुलिस इनको किया गिरफ्तार बीकानेर। बीछवाल थाना पुलिस ने पिस्टल सप्लाई करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पूर्व में पिस्टल…

    You Missed

    बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर: पानी के कुंड में डूबने से 40 वर्षीय व्यक्ति की हुई मौत

    बीकानेर: इस योजना में हो गया बड़ा बदलाव, अब सीधे खाते में खाते में आएगी राशि

    बीकानेर: इस योजना में हो गया बड़ा बदलाव, अब सीधे खाते में खाते में आएगी राशि

    बीकानेर: बदमाशों ने उगले हथियार सप्लायरों के नाम, पुलिस इनको किया गिरफ्तार

    बीकानेर: बदमाशों ने उगले हथियार सप्लायरों के नाम, पुलिस इनको किया गिरफ्तार

    सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों की होगी तगड़ी कमाई

    सूर्य का वृषभ राशि में गोचर, 15 मई से इन 4 राशियों की होगी तगड़ी कमाई

    बीकानेर:गर्मी ने किसान परिवार को पहुंचाया नुकसान, अचानक बाइक में लगी आग

    बीकानेर:गर्मी ने किसान परिवार को पहुंचाया नुकसान, अचानक बाइक में लगी आग

    डिजिटल अरेस्ट का जाल, 24 दिन तक डराकर रिटायर्ड सीए से 1.03 करोड़ रुपए ठगे

    डिजिटल अरेस्ट का जाल, 24 दिन तक डराकर रिटायर्ड सीए से 1.03 करोड़ रुपए ठगे