बीकानेर जिले की आज की प्रमुख खबरें

बीकानेर जिले में आज कई अहम घटनाएं सामने आई हैं। अपराध, हादसे और पुलिस कार्रवाई से जुड़ी इन खबरों ने पूरे जिले का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास

बीकानेर। पोक्सो कोर्ट नंबर दो की पीठासीन अधिकारी डॉ. मनीषा चौधरी ने 14 साल का किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल का कठोर कारावास और 1.20 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। छह साल पहले नोखा के एक गांव में 14 साल किशोरी से घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात हुई थी। पीड़िता और उसका 7 साल का भाई घर में अकेले थे। माता-पिता काम पर गए थे। इस दौरान पड़ोस का युवक मौका देखकर वहां आया और घर में घुस गया। उसने 7 साल के बच्चे को 50 रुपए देकर खाने-पीने की चीज लाने बाहर भेज दिया। किशोरी को झोपड़े में ले गया और जबरन दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया और पीड़िता मृत मिली। नोखा पुलिस थाने में 12 जनवरी, 20 को मुकदमा दर्ज हुआ। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में चालान पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी युवक को दोषी माना और उसे 20 साल के कठोर कारावास और 1.20 लाख रुपए अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा नहीं कराने पर अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसके अलावा कोर्ट ने पीड़ित प्रतिकर स्कीम में परिजनों को 4 लाख रुपए दिए जाने की अनुशंसा की है। राज्य की ओर से पैरवी शिवचंद भोजक और पीड़ित पक्ष की ओर से पैरवी सुखदेव व्यास ने की। ऐसे कुत्सित और घृणित अपराध करने वालों में भय जरूरी कोर्ट ने अपने फैसले में टिप्पणी करते हुए कहा है कि ऐसी घृणित वारदातों पर अंकुश लगाना जरूरी है। नहीं तो बालिकाएं-महिलाएं असुरक्षित हो जाएंगी। बलात्संग की घटना अन्तर्मन को झकझोर देती है। बालिका-महिला की गरिमा एवं मर्यादा को चोट पहुंचाती है। यह समस्त समाज के विरुद्ध अपराध है। ऐसे अपराधियों को कठोर दंड देना अति आवश्यक है। ऐसे कुत्सित और घृणित मानसिकता वालों के मन में भय जरूरी है।

खेलते समय फंदा गले में फंसा, 8 साल की बालिका की मौत

बीकानेर। हदां थाना क्षेत्र के गांव खजोड़ा की रोही स्थित एक ढाणी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय रस्सी का फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार खजोड़ा निवासी रूपाराम पुत्र रामरुाम नायक ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी आठ वर्षीय पुत्री ममता की 5 मई को दोपहर करीब तीन बजे खेलते समय मौत हो गई। बताया जा रहा है कि खेलते वक्त रस्सी का फंदा अचानक उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर हदां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मोके पर.    

बीकानेर। शहर के रानी बाजार इंडस्ट्रियल एरिया रोड नंबर 8 के पास गुरुवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 9:15 बजे सड़क किनारे एक व्यक्ति के सोई अवस्था में मृत पड़े होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान 41 वर्षीय भंवर सिंह पुत्र नत्थू सिंह के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी और असहाय सेवा संस्थान के सदस्य एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं कोटगेट थाना पुलिस के राधेश्याम मय टीम भी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस की निगरानी में शव को पीबीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरी मुआयना करवाने के बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया। घटना के दौरान ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी के हाजी जाकिर, हाजी राजकुमार, नसीम, सोएब भाई, जुनैद खान, अब्दुल सतार, इमरान, अयूब चाचा, अजहरुद्दीन, विकास कुमार सहित असहाय सेवा संस्थान के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

बीकानेर: खेत की डिग्गी में डूबने से युवक की मौत, पानी निकालते समय फिसला पैर

खाजूवाला। दंतौर थाना क्षेत्र में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक के भाई ने दंतौर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसका भाई राजेंद्र पुत्र भगत सिंह जटसिख निवासी 39 केजेडी थाना खाजूवाला खेत में बनी डिग्गी से पानी निकाल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी में गिर गया। बताया जा रहा है कि मौके पर तुरंत कोई सहायता नहीं मिलने के कारण राजेंद्र पानी में डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर दंतौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को डिग्गी से बाहर निकलवाकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद

ऑपरेशन नीलकंठ: 22 हजार नशीले कैप्सूल बरामद

बीकानेर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन नीलकंठ” के तहत गंगाशहर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद की हैं। कार्रवाई के बाद नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में गंगाशहर थाना पुलिस ने घड़सीसर रोड स्थित एक मकान पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद कीं। बरामद खेप में पेरागेब्लिन और ट्रेपेन्टाडोल जैसी नशीली दवाएं शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि विपिन और अभिषेक नाम के दो भाई इन नशीले कैप्सूलों की बिक्री का काम कर रहे थे। जिस मकान से यह खेप बरामद हुई, वह उमाशंकर नामक व्यक्ति का बताया जा रहा है, जिसने दोनों भाइयों को किराए पर मकान दे रखा था। गंगाशहर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

दो बाइकों की भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र में बीदासर रोड पर गुरुवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में चार युवक घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार हादसा बाना और ऊपनी गांव के पास हुआ। एक बाइक पर सवार हनुमान और राजूराम बाना से ऊपनी की ओर जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार राकेश और नरेंद्र ऊपनी की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान दोनों बाइकों की जोरदार टक्कर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत घायलों को संभाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन गंभीर घायलों को पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि रेफर किए गए तीन घायलों में से दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। चारों युवक बाना गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।

सरकारी कार्य में बाधा, युवक के खिलाफ मामला दर्ज
 बीकानेर।  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के मोमासर ग्राम विकास अधिकारी रामसिंह मीणा ने इसी गांव के युवक रामनिवास भामूं के खिलाफ राजकार्य में बाधा उत्पन्न करने व बदसलूकी करने के आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 7 बजे ग्राम रथ अभियान का रथ गांव मोमासर आया। यहां ग्राम पंचायत भवन के पास निर्धारित कार्यक्रम शुरू करवाया गया।तभी आरोपी वहां आया और गाली गलौच करने लग गया और हमसे पूछे बिना हमारे गांव में कैसे आ गए की बात कही। मौके पर मौजूद कार्मिकों ने उससे समझाईश का प्रयास किया परंतु आरोपी धक्का मुक्की करते हुए ग्राम रथ की वीडियोग्राफी को रोक दी और कार्मिकों के साथ बदसलूकी की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ निकेत पारीक करेंगे।

 

  • Related Posts

    सऊदी अरब ने अमेरिका को दिखाया ठेंगा, कर दिया साफ़ इंकार, ट्रम्प ने भी किया बड़ा ऐलान

    सऊदी अरब ने अमेरिका को दिखाया ठेंगा, कर दिया साफ़ इंकार, ट्रम्प ने भी किया बड़ा ऐलान वॉशिंगटन/रियाद: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका की ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ पहल…

    बीकानेर में शुक्रवार को 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई इलाकों में कटौती

    बीकानेर में शुक्रवार को 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई इलाकों में कटौती बीकानेर:बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अत्यावश्यक रख-रखाव के दौरान शुक्रवार 8 मई को…

    You Missed

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख खबरें

    बीकानेर जिले की आज की प्रमुख खबरें

    सऊदी अरब ने अमेरिका को दिखाया ठेंगा, कर दिया साफ़ इंकार, ट्रम्प ने भी किया बड़ा ऐलान

    सऊदी अरब ने अमेरिका को दिखाया ठेंगा, कर दिया साफ़ इंकार, ट्रम्प ने भी किया बड़ा ऐलान

    बीकानेर में शुक्रवार को 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई इलाकों में कटौती

    बीकानेर में शुक्रवार को 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, कई इलाकों में कटौती

    बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद

    बीकानेर: ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई, 22 हजार नशीले कैप्सूल और गोलियां बरामद

    बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

    बीकानेर: शहर में यहां मिला युवक का शव, पुलिस पहुंची मौके पर

    दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर

    दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, तीन युवक गंभीर घायल, बीकानेर रेफर