गाड़ी के बकाया भुगतान के नाम पर लाखों की ठगी, पेट्रोल पंप अकाउंट में जमा करवा लिए 1.98 लाख

गाड़ी के बकाया भुगतान के नाम पर लाखों की ठगी, पेट्रोल पंप अकाउंट में जमा करवा लिए 1.98 लाख

सीकर के उद्योगनगर में गाड़ी के बकाया रुपए चुकाने के नाम पर वर्कशॉप संचालक के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि पेट्रोल पंप संचालकों ने 1.98 लाख रुपए जमा करवाने के बाद वर्कशॉप संचालक के बैंक अकाउंट पर ही साइबर शिकायत दर्ज करवा दी। मामले के सामने आने के बाद पीड़ित ने इसे सुनियोजित फ्रॉड बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रानोली निवासी पीड़ित ताराचंद यादव ने मामले में उद्योग नगर पुलिस थाने में शिकायत देकर बताया कि उन्होंने जयपुर-झुंझुनूं बाईपास पर शिव शक्ति मारुति वर्कशॉप के नाम से अपना ऑफिस कर रखा है। ऑफिस के पास ही अविनाश ओला और सुरेश ओला ने एसके इंडियन ऑयल के नाम से पेट्रोल पंप संचालित कर रखा है। अक्सर वे इस पेट्रोल पंप पर आते जाते रहते हैं। अविनाश और सुरेश भी उसके ऑफिस पर आते रहते थे। इतना ही नहीं दोनों अपनी और अपने परिचितों की गाड़ी भी उनके यहां ठीक करवाते थे। इसके चलते उनके दोनों से अच्छे संपर्क हो गए थे। अविनाश और सुरेश ने अपने एक रिश्तेदार की स्कॉर्पियो गाड़ी का काम करवाया था, जिसके 20 हजार रुपए बकाया चल रहे थे। वह देने के लिए अविनाश ने उनसे बैंक डिटेल मांगी तो उन्होंने अपनी बैंक डिटेल अविनाश को दे दी।

ताराचंद यादव ने बताया कि इसके बाद 19 अप्रैल को उसके बैंक अकाउंट में दो बार में 99 हजार 500 और 99 हजार रुपए क्रेडिट हुए। अविनाश ने वह रुपए उसके अकाउंट में जमा होने का स्क्रीनशॉट भेजा। फिर अविनाश ने अपने पेट्रोल पंप के बैंक अकाउंट की डिटेल उसे भेजी और कहा कि रुपए इसमें ट्रांसफर कर दो, तुम्हारे 20 हजार रुपए मैं कुछ दिन में दे दूंगा। अविनाश के कहने पर ताराचंद यादव ने पहले 500 रुपए और फिर 1.48 लाख रुपए पेट्रोल पंप के अकाउंट में डाल दिए। शेष 50 हजार रुपए नकद दे दिए। 28 अप्रैल को ताराचंद यादव का बैंक अकाउंट फ्रीज हो गया। उसमें से 30 हजार रुपए कट गए और 1.68 लाख रुपए माइनस में बताए गए। जब ताराचंद यादव ने इस बारे में बैंक में मालूम किया तो पता चला कि उनके बैंक अकाउंट में 19 अप्रैल को जो रुपए क्रेडिट हुए उन पर साइबर की रिपोर्ट दर्ज हुई है। उस राशि को वापस वेंडर के अकाउंट में ट्रांसफर किया गया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन बीकानेर। नगरीय निकायों के वार्डों की लॉटरी निकल रही है। जिले में 1 नगर निगम और 6 नगर पालिकाओं…

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता Nag Panchami 2026: 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी और सावन सोमवार का…

    You Missed

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    बीकानेर: स्कार्पियों से अफीम और 35 लाख की नकदी की बरामद, एक को पकड़ा

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    प्रॉपर्टी-डीलर की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने गाड़ी से कुचला

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा

    बीकानेर: अवैध पिस्तौलों के साथ तीन गिरफ्तार नेटवर्क का खुलासा