बीकानेर में यहां नाबालिग सहित दो बहनो के साथ की बदसलूकी, माँ के साथ मारपीट का भी आरोप, तीन पड़ोसी युवकों पर मामला दर्ज 

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के गांव बाना में एक महिला और उसकी दो नाबालिग बेटियों के साथ मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया है।  थानाधिकारी कश्यपसिंह ने बताया कि परिवादी नाबालिग युवक ने अपने ही गांव के पड़ोसी तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। रिपोर्ट में बताया गया कि रविवार को वह पड़ोस के गांव गया हुआ था तथा उसके पिता भी ताऊ के घर गए थे। घर पर उसकी मां और दो नाबालिग बहनें मौजूद थीं।

आरोप है कि इसी दौरान रात करीब साढ़े आठ बजे पड़ोसी दो सगे भाई और एक अन्य युवक लाठी, जेई और चौसंगी लेकर अवैध रूप से घर में घुस गए। आरोपियों ने महिला और उसकी दोनों बेटियों के साथ मारपीट करते हुए बदसलूकी की। परिवादी के अनुसार जब उसके पिता, मौसी और वह स्वयं घर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की तथा उसकी मोटरसाइकिल को भी तोड़ दिया।

घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच थानाधिकारी कश्यपसिंह कर रहे हैं।

  • Related Posts

    बिजली-कटौती: कल बीकानेर के इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, देखे अपना क्षेत्र 

    बिजली-कटौती: कल बीकानेर के इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, देखे अपना क्षेत्र बीकानेर शहर के निम्न क्षेत्रों में विद्युत तंत्र के अति आवश्यक रख-रखाव के दौरान मंगलवार 12…

    इंदिरा गांधी नहर की नहरबंदी खत्म, हरिके बैराज से छोड़ा गया पानी, जाने बीकानेर कब पहुंचेगा पानी

    इंदिरा गांधी नहर की नहरबंदी खत्म, हरिके बैराज से छोड़ा गया पानी, जाने बीकानेर कब पहुंचेगा पानी बीकानेर। पश्चिमी राजस्थान के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पेयजल और…

    You Missed

    बिजली-कटौती: कल बीकानेर के इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, देखे अपना क्षेत्र 

    बिजली-कटौती: कल बीकानेर के इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, देखे अपना क्षेत्र 

    प्रधानमंत्री ने आखिर क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील, जानिए कैसे इकोनॉमी को खोखला कर रहा गोल्ड

    प्रधानमंत्री ने आखिर क्यों की सोना नहीं खरीदने की अपील, जानिए कैसे इकोनॉमी को खोखला कर रहा गोल्ड

    इंदिरा गांधी नहर की नहरबंदी खत्म, हरिके बैराज से छोड़ा गया पानी, जाने बीकानेर कब पहुंचेगा पानी

    इंदिरा गांधी नहर की नहरबंदी खत्म, हरिके बैराज से छोड़ा गया पानी, जाने बीकानेर कब पहुंचेगा पानी

    बीकानेर में यहां नाबालिग सहित दो बहनो के साथ की बदसलूकी, माँ के साथ मारपीट का भी आरोप, तीन पड़ोसी युवकों पर मामला दर्ज 

    बीकानेर में यहां नाबालिग सहित दो बहनो के साथ की बदसलूकी, माँ के साथ मारपीट का भी आरोप, तीन पड़ोसी युवकों पर मामला दर्ज 

    बीकानेर: खेत में मोटर लगाते समय कुंड में गिरा युवक, डूबने से हुई मौत

    बीकानेर में इस जगह संदिग्ध अवस्था में पकड़ा बांग्लादेशी महिला को, इस बहाने आई यहां