पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

पति-पत्नी का एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया

दौसा। लालसोट क्षेत्र के समेल गांव में उस समय खुशियां मातम में बदल गईं, जब लालसोट-कोथून हाईवे पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मंगलवार को दोनों के शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बाद में गमगीन माहौल में दोनों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार समेल गांव की कोठीवाली ढाणी निवासी 36 वर्षीय मुकेश मीना पुत्र रामसहाय मीना सोमवार शाम को अपनी पत्नी 32 वर्षीय छोटी देवी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन के लिए बाइक से निकले थे। देर रात लौटते समय टोंक जिले के दतवास थाना क्षेत्र स्थित हिंगोनिया मोड़ के पास एक ट्रक ने ओवरटेक के दौरान उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
राहगीरों की मदद से दोनों को चाकसू अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए। ग्रामीणों ने बताया कि मुकेश खेती-बाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। दंपती के दो छोटे बेटे हैं, जिनकी उम्र 9 वर्ष और 4 वर्ष है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क Budh Ast 2026: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, संवाद, शिक्षा,…

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त बीकानेर। बीकानेर रेंज पुलिस ने करोड़ों रूपए की नशीली गोलियां जब्त की है। यह कार्रवाई आईजी ओमप्रकाश के…

    You Missed

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    बीकानेर: वार्डों की आरक्षण लॉटरी, 270 में से इतने वार्ड ओपन

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    नाग पंचमी पर इन 3 राशि वालों के खुलेंगे किस्मत के द्वार, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव

    पंचायत चुनावों को लेकर आया बड़ा अपडेट, आरक्षण लॉटरी में बड़ा बदलाव