ट्रक ड्राइवर ने पेड़ से लगाया फंदा लगाकर किया सुसाइड
बीकानेर। व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के कानासर फाटक के पास 11 मई की रात की है। इस सम्बंध में रासीसर निवासी विनोद विश्नोई ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका बड़ा भाई बाबूलाल जो कि ट्रक चलाता था। 11 मई को उसे सूचना मिली कि उसका भाई पेड़ पर फांसी लगाकर लटक गया। सूचना मिलने पर परिवादी मौके पर पहुंचा और भाई को अस्पताल ले गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
पिकअप ने ओवरटेक के चक्कर में दो बाइक सवार को कुचला, दोनों की मौत
बीकानेर। ओवरटेक के चक्कर में हादसा हो जाने और दो युवकों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पुगल पुलिस थाना क्षेत्र के नाड़ा से भुट्टों का कुआ सड़क आम की है। इस सम्बंध में नारायण सिंह ने वाहन पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि बाइक पर सवार मंजीत और अजीत जा रहे थे। इस दौरान पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए ओवरटेक किया। इस दौरान पिकअप ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर ेगए और दोनो युवक पिकअप के नीचे आ गए। जिसके चलते गंँभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पातल ले जाया गया। जहां पर दोनो की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सेंधमारी कर जेवरात के साथ पार की डेढ़ लाख की नकदी
बीकानेर। सेंधमारी कर घर से सोने,चांदी के जेवरात और डेढ़ लाख की नकदी चोरी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में शेरेरा निवासी राजुराम पुत्र अखाराम ने रिपोर्ट दी है। घटना 11 मई की रात को शेेरेरा की हे। परिवादी ने बताय कि अज्ञात चोरों ने उसके घर में सेंधमारी करते हुए माल पार कर ले गए। परिवादी के अनुसार अज्ञात चोरों ने उसके घर से सोने,चंादी के जेवरात के साथ-साथ डेढ़ लाख की नकदी भी चोरी कर ले गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सीएमएसओ डॉ. साध की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती
बीकानेर। बीकानेर में भीषण गर्मी का दौर जारी है। जिसके चलते सुबह से रात तक गर्भ हवाओं ने आमजन जीवन को झकझोर सा दिया है। इसी बीच स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी यानि सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गयी। जिन्हें पीबीएम होस्पीटल की मेडिकल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
अचानक युवक की तबीयत हुई खराब, पीबीएम में मौत
बीकानेर। अचानक तबीयत खराब होने और फिर मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में मृतक के पिता राधेश्याम विश्नोई ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके बेटे राकेश की अचानक तबीयत खराब हो गयी। जिसे घर से अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसके बेटे की मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जमीन पर विवाद, लड़ाई झगड़ा कर तोड़ा छपरा, ले गए पट्टियां
बीकानेर। जमीन में घुसकर लड़ाई झगड़ा करने और तोडफ़ोड़ करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में शेरूणा पुलिस थाने में आसाराम ने गुलाब, ओमाराम,केसाराम, पन्नाराम, शिवलाल, किशनाराम के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना शेरूणा में 16 मार्च की शाम की बताई गयी है। परिवादी ने बताया कि आरोपी परिवादी के संयुक्त खातेदारी खेत में अनाधिकृत रूप से प्रवेश किया। जिसके बाद आरोपियों ने गाली गलौच करते हुए लड़ार्ईं झगड़ा किया और खेत में बने छपरे को तोड़ दिया। इस दौरान आरोपियों ने छपरे में लगी पट्टियों को चोरी कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रास्ता रोककर की मारपीट, व्यक्ति हुआ चोटिल
बीकानेर। रास्ता रोककर मारपीट करने ओर चोटें पहुंचाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में शिवलाल मेघवाल ने मनीष, ओमप्रकाश, कमल, भंवलाल व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 12 मई की दोपहर को 3 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसका रास्ता रोका और उसके साथ मारपीट की। जिसके चलते उसके शरीर पर गंभीर चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से भी देशनोक पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। मैना देवी ने शिवलाल, जेठाराम, ओमप्रकाश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों उसके साथ मारपीट कर चोटें पहुंचाई।
अवैध एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, गाड़ी जब्त
बीकानेर। अवैध नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस का ऑपरेशन नीलकंठ जारी है। जिसके चलते हर रोज अलग-अलग क्षेत्रों में नशीले पदार्थो को जब्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में गंगाशहर पुलिस थाना टीम ने शर्मा होटल रोही उदयरामसर के पास 12 मई की रात को कार्रवाई की। पुलिस ने अभिषेक नाम के युवक के पास से बिना लाइसेंस अवैध एमडी 6.25 ग्राम मिली। जिसे जब्त किया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से एक स्विफ्ट गाड़ी भी जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।




