प्रॉपर्टी डील के बहाने दंपती को बनाया बंधक:48 लाख रुपए वसूले

प्रॉपर्टी डील के बहाने दंपती को बनाया बंधक:48 लाख रुपए वसूले
जयपुर। वैशाली नगर क्षेत्र में रियल एस्टेट डील के नाम पर दंपती को बंधक बनाकर मारपीट करने और करीब 48 लाख रुपए वसूलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता विजय लक्ष्मी गुप्ता ने भांकरोटा थाना में मामला दर्ज कराया है। पुलिस को दी रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उनका बेटा विदेश में रहता है। दंपती ने 4 फरवरी को एक प्रॉपर्टी वेबसाइट पर मकान बिक्री का विज्ञापन डाला था। इसके बाद शिवा अय्यप्पन और अखिल अग्रवाल नामक व्यक्तियों ने उनके पति संजय गुप्ता से संपर्क कर मकान खरीदने की इच्छा जताई। बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सौदा तय हो गया।

आरोप है कि 2 मई को आरोपियों ने दंपती को एक विला में बुलाया, जहां पहले से 4-5 लोग मौजूद थे। वहां पहुंचते ही दोनों को कमरे में बंद कर दिया गया और मारपीट शुरू कर दी गई। आरोपियों ने संजय गुप्ता की गर्दन पर चाकू रखकर और बेल्ट और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार आरोपियों ने मोबाइल फोन, दस्तावेज, चेकबुक, जेवरात और अन्य सामान छीन लिया। इसके बाद रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कराकर रुपए मंगवाए गए। आरोपियों ने करीब 60 लाख रुपए की मांग की और नकद व बैंक ट्रांजेक्शन के जरिए लगभग 47 लाख 90 हजार रुपए वसूल लिए।

  • Related Posts

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद हनुमानगढ़ के रावतसर में बसों के समय को लेकर चल रहे विवाद…

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक को गिरफ्तार किया…

    You Missed

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त