बीकानेर में अब महज इतने दिन का ही बचा पानी का स्टॉक, आधा शहर टैंकरों के भरोसे

बीकानेर में अब महज इतने दिन का ही बचा पानी का स्टॉक, आधा शहर टैंकरों के भरोसे

बीकानेर। नहरबंदी 10 मई को खत्म होने के बाद भी बीकानेर शहर पर पेयजल संकट का बड़ा खतरा मंडरा रहा है। पंजाब से छोड़े गए पानी को लेवल बढ़ाने के लिए रास्ते में रोका गया है। शहर में सामान्य सप्लाई बहाल होने में अभी कम से कम पांच दिन और लगेंगे। बीकानेर के मुख्य बीछवाल और शोभासर जलाशयों में अब केवल पांच दिन का ही पानी शेष बचा है। यदि पंजाब से पानी पहुंचने में एक दिन की भी देरी हुई तो पूरे शहर में त्राहि-त्राहि मच जाएगी। वर्तमान में नहरबंदी के चलते शहर में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही है।

नहरबंदी 10 मई को खत्म हो गई थी। उसके बाद पंजाब से करीब 1300 क्यूसेक पानी नहर में छोड़ा गया था। इस पानी को फरीदकोट में 124 आरडी पर ही रोक दिया गया है। वहां पर गेट बंद करके नहर का लेवल बराबर किया जा रहा है। स्थिति पर नजर रखने के लिए नहर विभाग के अधीक्षण अभियंता रेगुलेशन रामाकृष्णा ने टीम सहित वहीं पर डेरा डाल दिया है। अतिरिक्त मुख्य अभियंता सुनील कटारिया देर रात ही लौटे हैं और पल-पल की रिपोर्ट ले रहे हैं।

उनका कहना है कि हनुमानगढ़ चीफ इंजीनियर पूरी व्यवस्था की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पीएचईडी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित भी बुधवार को पंजाब पहुंच गए। नहर फिलहाल खाली होने के कारण उसमें पानी की मात्रा धीरे-धीरे बढ़ाई जाएगी। हरिके बैराज से गुरुवार को दो हजार क्यूसेक छोड़ा जाएगा। दस हजार क्यूसेक पानी छोड़ने में करीब छह दिन का समय लगेगा। इस दौरान दोनों जलाशयों में पानी पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।

  • Related Posts

    380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन, आईपीएल के बीच इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया र‍िटायरमेंट

    380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन, आईपीएल के बीच इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया र‍िटायरमेंट मुंबई। आईपीएल 2026 के बीच इंग्लैंड के अनुभवी स्पिन ऑलराउंडर ल‍ियाम डाउसन (Liam Dawson)…

    शनि जयंती पर बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी उपलब्धि!

    शनि जयंती पर बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी उपलब्धि! Budhaditya Rajyog 2026: शनि जयंती के अवसर पर बनने वाला बुधादित्य योग कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ…

    You Missed

    बीकानेर में अब महज इतने दिन का ही बचा पानी का स्टॉक, आधा शहर टैंकरों के भरोसे

    बीकानेर में अब महज इतने दिन का ही बचा पानी का स्टॉक, आधा शहर टैंकरों के भरोसे

    380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन, आईपीएल के बीच इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया र‍िटायरमेंट

    380 विकेट, 10 हजार से ज्यादा रन, आईपीएल के बीच इस ऑलराउंडर ने अचानक लिया र‍िटायरमेंट

    शनि जयंती पर बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी उपलब्धि!

    शनि जयंती पर बनेगा बुधादित्य राजयोग, इन राशियों को मिलेगी बड़ी उपलब्धि!

    12 मनचले गिरफ्तार, सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर दबोचा

    12 मनचले गिरफ्तार, सादा वर्दी में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने सार्वजनिक स्थानों पर दबोचा

    बज्जू के वन क्षेत्र में फिर भड़की आग: दस दिनों में पांचवीं घटना से ग्रामीणों में रोष

    बज्जू के वन क्षेत्र में फिर भड़की आग: दस दिनों में पांचवीं घटना से ग्रामीणों में रोष

    प्रॉपर्टी डील के बहाने दंपती को बनाया बंधक:48 लाख रुपए वसूले

    प्रॉपर्टी डील के बहाने दंपती को बनाया बंधक:48 लाख रुपए वसूले