बीकानेर में यहां भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

बीकानेर में यहां भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

बीकानेर। अरजनसर कस्बे के बस स्टैंड पर शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सूरतगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर के आगे अचानक बाइक आ जाने से बाइक सवार महेंद्र पुत्र रेखाराम (45) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर की चपेट में आने के बाद बाइक सवार सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं।

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को तुरंत अरजनसर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे बीकानेर रेफर कर दिया गया। सूचना मिलते ही महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करवाई।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश

घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। ग्रामीण भूराराम सारण ने कहा कि बस स्टैंड क्षेत्र में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन अब तक प्रशासन और नेशनल हाईवे ठेकेदार की ओर से कोई ठोस सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने मांग की है कि सड़क पर स्थायी बैरिकेडिंग, बीच में डिवाइडर और दोनों ओर स्पीड ब्रेकर बनाए जाएं, ताकि हादसों पर रोक लगाई जा सके।

इसके अलावा ग्रामीणों ने हाईवे पर सफाई व्यवस्था खराब होने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे दुर्घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से बस स्टैंड क्षेत्र को दुर्घटना संभावित क्षेत्र घोषित कर तत्काल सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है।

  • Related Posts

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक को गिरफ्तार किया…

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में शोभाणा गांव के पास सोमवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों से 80…

    You Missed

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव