बीकानेर में जल्द मिलेगी पानी संकट से राहत, इंदिरा गांधी नहर में दोबारा शुरू हुआ पानी की आवक

बीकानेर में जल्द मिलेगी पानी संकट से राहत, इंदिरा गांधी नहर में दोबारा शुरू हुआ पानी की आवक 

बीकानेर। बीकानेर शहर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले एक महीने से चल रहे जल संकट के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। शनिवार को इंदिरा गांधी नहर परियोजना में दोबारा पानी का प्रवाह शुरू हो गया है, जिससे पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में पेयजल व्यवस्था के सामान्य होने की उम्मीद बढ़ गई है।

जलदाय विभाग के अधिकारी राजेश पुरोहित ने बताया कि नहरबंदी समाप्त होने के बाद इंदिरा गांधी नहर में पानी छोड़ा गया है और पानी का प्रवाह तेजी से आगे बढ़ रहा है। फिलहाल पानी राजस्थान बॉर्डर पार कर मसीतावाली हेड जीरो आरडी तक पहुंच चुका है। विभाग की टीमें लगातार निगरानी कर रही हैं ताकि सप्लाई व्यवस्था जल्द सुचारू की जा सके।

18-19 मई तक बीकानेर पहुंचेगा नहरी पानी

अधिकारियों के अनुसार नहर का पानी 18 मई की शाम तक बीछवाल क्षेत्र और 19 मई की सुबह तक शोभासर जलाशय पहुंच सकता है। इसके बाद शहर की जलापूर्ति व्यवस्था में सुधार शुरू हो जाएगा।

विभाग के मुताबिक शनिवार से करीब तीन दिन बाद नहरी पानी बीकानेर पहुंचेगा और उसके एक दिन बाद पानी फिल्टर होकर शहर में नियमित सप्लाई शुरू होने की संभावना है।

लंबे समय से जल संकट से जूझ रहा था बीकानेर

नहरबंदी के चलते बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से पेयजल संकट गहराया हुआ था। कई इलाकों में एक दिन छोड़कर पानी की सप्लाई की जा रही थी, जबकि कुछ क्षेत्रों में चार से पांच दिन तक पानी नहीं पहुंचने की शिकायतें मिल रही थीं।

टेल क्षेत्रों में सप्लाई प्रभावित होने के कारण लोगों को महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा था। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि टैंकरों के दाम सामान्य दरों से कई गुना तक बढ़ गए थे।

अब नहर में दोबारा पानी शुरू होने से आमजन और किसानों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने देशी कट्टे के साथ एक को गिरफ्तार किया…

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने बीकानेर। पांचू थाना क्षेत्र में शोभाणा गांव के पास सोमवार शाम हथियारबंद बदमाशों ने दो युवकों से 80…

    You Missed

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    बीकानेर पुलिस की 6 बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई, तीन पर 5-5 हजार का इनाम

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    18 अगस्त से शुरू होगा बुध अस्त, किन 4 राशियों को फायदा, कुछ को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर रेंज: पुलिस टीम ने 17 करोड़ की नशीली गोलियां की जब्त

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह पर मिला शव