बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

बीकानेर में दर्दनाक हादसा: डिग्गी में डूबने से नानी और दोहिते की मौत

बीकानेर। पूगल थाना क्षेत्र के ग्राम भानीपुरा में मंगलवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। खेत की ढाणी के पास बनी डिग्गी में डूबने से नानी और उनके 7 वर्षीय दोहिते की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भानीपुरा निवासी छैलूसिंह राजपूत के खेत स्थित ढाणी में खेलते समय उनका 7 वर्षीय दोहिता हरी सिंह अचानक डिग्गी में गिर गया। बच्चे को बचाने के लिए उसकी नानी वसु कंवर (52) दौड़ीं, लेकिन इस दौरान उनका पैर फिसल गया और वह भी डिग्गी में जा गिरीं। दोनों पानी में डूब गए, जिससे उनकी मौत हो गई।

घटना मंगलवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। उस समय परिवार के अन्य सदस्य आसपास नहीं थे। काफी देर तक दोनों दिखाई नहीं देने पर बच्चे की मां ने तलाश शुरू की। इसी दौरान डिग्गी में दोनों के शव दिखाई दिए। महिला के शोर मचाने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलने पर पूगल पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से दोनों शव बाहर निकलवाए। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए पूगल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक बालक अपनी मां के साथ स्कूल की छुट्टियां मनाने ननिहाल भानीपुरा आया हुआ था। मामले की जांच एएसआई शंभू सिंह को सौंपी गई है।

  • Related Posts

    बीकानेर: आई राहत वाली खबर, यहां पहुंचा पानी, जाने कब से होगी जलापूर्ति

    बीकानेर: आई राहत वाली खबर, यहां पहुंचा पानी, जाने कब से होगी जलापूर्ति बीकानेर। भीषण गर्मी के बीच पिछले कई दिनों से पानी की बूंद-बूंद को तरस रही मरुधरा के…

    बीकानेर: इस जगह बाइक सवार युवकों ने रात को एक बजे चोरी की केबल, तीन बजे पकड़ा

    बीकानेर: इस जगह बाइक सवार युवकों ने रात को एक बजे चोरी की केबल, तीन बजे पकड़ा बीकानेर। बाइक पर सवार होकर बीछवाल के एक खेत में पहुंचे युवकों ने…

    You Missed

    बीकानेर: आई राहत वाली खबर, यहां पहुंचा पानी, जाने कब से होगी जलापूर्ति

    बीकानेर: आई राहत वाली खबर, यहां पहुंचा पानी, जाने कब से होगी जलापूर्ति

    बीकानेर: इस जगह बाइक सवार युवकों ने रात को एक बजे चोरी की केबल, तीन बजे पकड़ा

    बीकानेर: इस जगह बाइक सवार युवकों ने रात को एक बजे चोरी की केबल, तीन बजे पकड़ा

    राजस्थान में आज 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट, नौतपा-मानसून पर नया अपडेट

    राजस्थान में आज 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट, नौतपा-मानसून पर नया अपडेट

    एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, भाई-बहन की मौत, गैस भरते समय हुआ हादसा

    एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, भाई-बहन की मौत, गैस भरते समय हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह सीवर लाइन का काम करते मिट्टी ढही, दो मजदूर दबे

    बीकानेर में इस जगह सीवर लाइन का काम करते मिट्टी ढही, दो मजदूर दबे

    बीकानेर: पांच हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे, डोडा सप्लाई के मामले में था फरार

    बीकानेर: पांच हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे, डोडा सप्लाई के मामले में था फरार