बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

बीकानेर में सामने आई शर्मनाक घटना: युवती से दुष्कर्म कर वीडियो बनाने और ब्लैकमेल करने का आरोप

बीकानेर। युवती और उसकी किशोरी बहन से बलात्कार, छेड़छाड़ और ब्लैकमेलिंग करने के आरोप में सोमवार को मामला दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक पीडि़ताओं के पिता ने दी रिपोर्ट में बताया कि 29 अप्रेल को सुबह करीब 11.30 बजे उसकी दो पुत्री कपड़े आदि सामान खरीदने आई थी। तब भंवर लाल नाम का व्यक्ति मिला, उसने जान-पहचान बताकर दोनों पुत्रियों को एक होटल में ले गया, वहां ले जाकर कुछ खिलाया पिलाया। इसके बाद वह उन्हें एक ठिकाने पर ले गया। वहां उसने छोटी पुत्री के साथ अश्लील हरकत करना शुरु कर दिया, उसने विरोध करते हुए रोना शुरू किया, तो छोड़ दिया। बाद में बड़ी पुत्री को जबरन शीतल पेय पिलाकर उसके आपत्तिजनक फोटो खींचे, वीडियो बनाया और बलात्कार किया। तीन घंटे बाद उसने दोनों पुत्रियों को चुपचाप गांव जाने को कहा और जान से मारने की धमकियां दीं। धमकियों के डर से दोनों ने घर पर आकर घटना के बारे में कुछ नहीं बताया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर आरोपी भंवरलाल ने 4 मई को पुत्री को फिर से बुलाया और उसी ठिकाने पर ले जाकर दोबारा बलात्कार किया। इस घटना के बाद उसकी पुत्री गुमसुम और डरी रहने लगी।
इसी बीच घनश्याम नामक एक व्यक्ति ने उसके मोबाइल पर आपत्तिजनक वीडियो और फोटो भेजे। उसने ये फोटो और वीडियो अन्य रिश्तेदारों को भी भेजे। पुत्रियों ने इन फोटो के बारे में सुनकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें समझाया और कानूनी कार्यवाही का आश्वासन देकर शांत किया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत बीकानेर. देर रात बीकानेर में भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी…

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे दौसा जिला हॉस्पिटल में पोस्टेड 40 साल के डॉक्टर की…

    You Missed

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    बीकानेर ब्रेकिंग: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर का कहर, दो लोगों की मौत

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप

    बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

    बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

    नौकरी बचाने के लिए ट्रेन के एसी कोच में लगाई आग, खुद ही पहुंचा बुझाने

    नौकरी बचाने के लिए ट्रेन के एसी कोच में लगाई आग, खुद ही पहुंचा बुझाने