विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर पेट्रोल छिड़का, पुलिस ने हिरासत में लिया

बाड़मेर। रविंद्र सिंह भाटी ने मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद समर्थकों ने तुरंत कपड़े से पेट्रोल साफ किया। इसके बाद पुलिस ने विधायक भाटी को हिरासत में लेकर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार विधायक भाटी 500 वाहनों के काफिले के साथ गिरल गांव से कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए थे। कलेक्ट्रेट से करीब एक किलोमीटर पहले पुलिस ने बसें लगाकर काफिले को रोक दिया। इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ पैदल कलेक्ट्रेट पहुंचे।

बताया जा रहा है कि समर्थकों को पुलिस द्वारा रोकने और पकड़ने के दौरान विधायक भाटी ने बैग से पेट्रोल की बोतल निकालकर खुद पर छिड़क ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

फिलहाल कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट विधायक भाटी से वार्ता कर रहे हैं।

गौरतलब है कि विधायक भाटी ने पहले ही मजदूरों की मांगें नहीं माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। वहीं इससे एक दिन पहले हाईकोर्ट ने गिरल माइंस से लिग्नाइट परिवहन शुरू कराने और वाहनों को सुरक्षा उपलब्ध करवाने के निर्देश जारी किए थे। साथ ही बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई के आदेश भी दिए गए थे।

  • Related Posts

    बीजेपी नेता का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

    बीजेपी नेता का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी बांसवाड़ा जिले के छोटी सरवन क्षेत्र में बीजेपी नेता अर्जुन सिंह मईड़ा (47) का शव पेड़ से लटका…

    एक्टर विजय होंगे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ, TVK को मिला 121 विधायकों का समर्थन

    एक्टर विजय होंगे तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री, कल लेंगे शपथ, TVK को मिला 121 विधायकों का समर्थन चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। सी. जोसेफ…

    You Missed

    बीकानेर: आई राहत वाली खबर, यहां पहुंचा पानी, जाने कब से होगी जलापूर्ति

    बीकानेर: आई राहत वाली खबर, यहां पहुंचा पानी, जाने कब से होगी जलापूर्ति

    बीकानेर: इस जगह बाइक सवार युवकों ने रात को एक बजे चोरी की केबल, तीन बजे पकड़ा

    बीकानेर: इस जगह बाइक सवार युवकों ने रात को एक बजे चोरी की केबल, तीन बजे पकड़ा

    राजस्थान में आज 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट, नौतपा-मानसून पर नया अपडेट

    राजस्थान में आज 16 जिलों में लू का येलो अलर्ट, नौतपा-मानसून पर नया अपडेट

    एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, भाई-बहन की मौत, गैस भरते समय हुआ हादसा

    एलपीजी सिलेंडर में ब्लास्ट, भाई-बहन की मौत, गैस भरते समय हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह सीवर लाइन का काम करते मिट्टी ढही, दो मजदूर दबे

    बीकानेर में इस जगह सीवर लाइन का काम करते मिट्टी ढही, दो मजदूर दबे

    बीकानेर: पांच हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे, डोडा सप्लाई के मामले में था फरार

    बीकानेर: पांच हजार का इनामी चढ़ा पुलिस के हत्थे, डोडा सप्लाई के मामले में था फरार