बीकानेर में खत्म हुई नहरबंदी : बीछवाल और शोभासर जलाशयों तक पहुंचा नहरी पानी, कल से नियमित जलापूर्ति शुरू

बीकानेर में खत्म हुई नहरबंदी : बीछवाल और शोभासर जलाशयों तक पहुंचा नहरी पानी, कल से नियमित जलापूर्ति शुरू

बीकानेर। जिले में 17 अप्रैल 2026 से चल रही नहरबंदी के बाद आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। पंजाब से छोड़ा गया नहरी पानी बुधवार को बीकानेर की जलापूर्ति के प्रमुख स्रोत बीछवाल और शोभासर जलाशयों तक पहुंच गया है। इसके साथ ही गुरुवार 21 मई 2026 से शहर में नियमित जलापूर्ति शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अनुसार नहरी पानी बुधवार दोपहर 2:30 बजे बीछवाल जलाशय तथा शाम 5:10 बजे शोभासर जलाशय पहुंचा। पानी पहुंचने पर विभागीय अधिकारियों ने पूजा-अर्चना कर जल का स्वागत किया।

इस दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता राजेश पुरोहित, अधीक्षण अभियंता नगर वृत्त खेमचंद सिंगारिया, ग्रामीण वृत्त अधीक्षण अभियंता राजेश पूनिया, अधीक्षण रसायनज्ञ डॉ. मनोज कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विभाग ने बताया कि अब शहरवासियों को 21 मई से नियमित पेयजल आपूर्ति दी जाएगी और गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के लिए लगातार मॉनिटरिंग जारी है।

अधीक्षण रसायनज्ञ डॉ. मनोज कुमार शर्मा के अनुसार पानी की जांच में डिसोल्व ऑक्सीजन सहित किसी प्रकार की कमी नहीं मिली और पानी पूरी तरह पेय उपयोग के लिए उपयुक्त पाया गया है।

नहरबंदी के दौरान सहयोग और धैर्य बनाए रखने के लिए विभाग ने बीकानेरवासियों का आभार भी जताया।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की