पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

पुलवामा हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान की PoK में गोली मारकर हत्या, अज्ञात हमलावरों ने बनाया निशाना

नई दिल्ली/मुजफ्फराबाद। पुलवामा आतंकी हमले से जुड़े आतंकी हमजा बुरहान उर्फ डॉक्टर की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुजफ्फराबाद स्थित AIMS कॉलेज के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उस पर कई राउंड फायरिंग की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के पीछे किसका हाथ है, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

भारत सरकार ने वर्ष 2022 में हमजा बुरहान को UAPA के तहत आतंकवादी घोषित किया था। वह आतंकी संगठन अल बद्र से जुड़ा हुआ था और उसे 2019 के पुलवामा आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में माना जाता था। पुलवामा हमले में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे।

जांच एजेंसियों के अनुसार हमजा बुरहान का असली नाम अर्जुमंद गुलजार डार था और वह जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के रत्नीपोरा क्षेत्र का रहने वाला था। वह कानूनी तरीके से पाकिस्तान गया था, जहां बाद में अल बद्र संगठन में शामिल होकर सक्रिय आतंकी और कमांडर बन गया। उस पर युवाओं को आतंकी संगठन में भर्ती कराने और फंडिंग से जुड़ी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप भी थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक हमजा बुरहान लंबे समय से पाकिस्तान और PoK में सक्रिय था और वह कई आतंकियों का करीबी सहयोगी माना जाता था।

  • Related Posts

    Meta का सबसे बड़ा ऐलान, अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे, आया रिचार्ज जैसा प्लान 

    Meta का सबसे बड़ा ऐलान, अब इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप चलाने के लिए देने पड़ेंगे पैसे, आया रिचार्ज जैसा प्लान   दुनिया की दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी Meta Platforms अब अपने…

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स

    क्या है ‘कॉकरोच जनता पार्टी’? सोशल मीडिया पर छाया अभियान, 5 दिन में करोड़ों फॉलोअर्स नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर इन दिनों “कॉकरोच जनता पार्टी” (CJP) नाम का अभियान तेजी…

    You Missed

    चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    चंद्र ग्रहण के दिन राहु-चंद्रमा की युति, इन 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

    बीकानेर: ऑनलाइन झूठे ट्रांजेक्शन दिखाकर सामान ले जाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: ऑनलाइन झूठे ट्रांजेक्शन दिखाकर सामान ले जाने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे व्यक्ति को दबोचा

    बीकानेर: अवैध हथियार बेचने की फिराक में घूम रहे व्यक्ति को दबोचा

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    कार पर हमला और तोड़फोड़, बस को किया जब्त, संचालन के समय को लेकर चल रहा था विवाद

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई, देशी कट्टे के साथ एक गिरफ्तार

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने

    बीकानेर: पिस्टल दिखाकर दो युवकों से लूट, बदमाशों ने हजारों रुपए छीने