युवती ने किया सुसाइड, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगाई छलांग

युवती ने किया सुसाइड, अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लगाई छलांग
जयपुर। शुक्रवार दोपहर एक युवती के सुसाइड का मामला सामने आया है। उसने अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर जान दे दी। कालवाड़ थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस प्राथमिक जांच में उसके मानसिक रूप से बीमार होना सामने आया है। पुलिस ने बताया- कालवाड़ की रहने वाली 27 साल की युवती ने सुसाइड किया है। वह पिछले 4 साल से मानसिक रूप से बीमार चल रही थी। वह हाथोज में स्थित अपने फ्लैट पर भी अक्सर जाया करती थी। शुक्रवार दोपहर को भी वह फ्लैट पर आई थी। दोपहर करीब 2 बजे वह घर से निकलकर करीब 100 मीटर दूर स्थित रेजीडेंसी की छत पर पहुंच गई। छत पर जाकर उसने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर दी। अचानक हुए धमाके की आवाज सुनकर आस-पास के लोग दौड़कर आए। गंभीर हालत में उसे हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस प्रथमदृष्टया जांच में सामने आया है कि बचपन में साइकिल से गिरने से उसके सिर में चोट लग गई थी। तब से वह लगातार बीमार चल रही थी। पिछले 4 वर्ष से उसकी मानसिक हालत ज्यादा खराब रहने लगी थी। परिजनों ने उसे हॉस्पिटल में भी एडमिट कराया था।

  • Related Posts

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे बीकानेर। ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश की गई रकम को महज दो घंटे में पांच गुना करने…

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या पत्नी के कैरेक्टर पर शक के चलते उसकी बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वारदात…

    You Missed

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    युवक से ठगी, दो घंटे में रकम बढ़ाने का लालच देकर 30,660 रुपये लूटे

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    पत्नी को बेरहमी से पीटा, सिर दीवार पर दे मारा, गला दबाकर की हत्या

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    युवती को बेहोश कर दुष्कर्म करने का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    बीकानेर: चौकी पर घायल अवस्था में मिला शिक्षक, जांच में जुटी पुलिस

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    राजस्थान में 2 दिन अतिभारी बारिश की चेतावनी, बीकानेर में कैसा रहेगा मौसम

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म

    बच्चें के साथ टांके में कूदी महिला, तीनों की मौत, 2 महीने पहले हुआ था बेटे का जन्म