नशा तस्कर को दबोचा: रुई की ढेरी में छुपा रखा था डोडा पोस्त, गांव में करता था सप्लाई

नशा तस्कर को दबोचा: रुई की ढेरी में छुपा रखा था डोडा पोस्त, गांव में करता था सप्लाई

अनूपगढ़। घड़साना पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव 15 एलएम से 22 किलो 928 ग्राम डोडा पोस्त के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एसएचओ कलावती चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव 15 एलएम में एक व्यक्ति अवैध रूप से पोस्त का कारोबार कर रहा है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव 15 एलएम में बलदेव सिंह पुत्र सुभा सिंह के घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के अंदर नरमे की रुई की ढेरी में प्लास्टिक के तीन थैले रखे हुए पाए गए, जिनमें कुल 22 किलो 928 ग्राम डोडा डंठल पोस्त बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पोस्त को खरीदकर गांव में सप्लाई करता था। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया और बरामद पोस्त को जब्त कर लिया। आरोपी के खिलाफ घड़साना पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। इस कार्रवाई में हेड कॉन्स्टेबल शेर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जबकि कॉन्स्टेबल शंकर लाल, कॉन्स्टेबल गुंजन, कॉन्स्टेबल रामकिशन और कॉन्स्टेबल किशन सिंह ने भी सहयोग किया।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत