कार खाई में गिरी, एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

कार खाई में गिरी,एम्स के डॉक्टर समेत 4 की मौत, मरने वालों में मां-भांजी भी शामिल

जैसलमेर से उत्तराखंड गए पर्यटकों की इनोवा कार बेकाबू होकर टिहरी में 200 मीटर नीचे अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में डॉक्टर समेत 4 लोगों की मौत हो गई। एक बच्चे की हालत गंभीर है। उसे श्रीनगर बेस हॉस्पिटल लेकर गए। वहां से ऋषिकेश AIIMS रेफर कर दिया गया। हादसा मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे देवप्रयाग के साकनीधार स्थित ‘गंगा दर्शन होटल’ के पास हुआ। हादसे में जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी निवासी डॉक्टर दिनेश कुमार माली (27), उनकी मां कमला देवी (67), भांजी जाह्ववी (18) और ड्राइवर अखिलेश की मौत हो गई। आयुष्मान (12) गंभीर घायल है। गुड्डी देवी (40), उसकी बेटी नर्मदा (20) और अश्लेषा (16) लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। गुड्‌डी देवी, दिनेश की बड़ी बहन है। आयुष्मान, गुड्‌डी देवी का बेटा है। वहीं जाह्नवी, गुड्‌डी देवी की बेटी थी। दिनेश एक साल से दिल्ली AIIMS में पोस्टेड थे। यह परिवार चारधाम की यात्रा पर गया था। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख…

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने बीमा…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल