स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

स्पा सेंटर पर छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर 5 महिलाओं समेत 14 को पकड़ा

जयपुर में अवैध रूप से स्पा सेंटरों की आड़ में चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एयरपोर्ट थाना पुलिस ने कार्रवाई की। गुरुवार को पुलिस ने होटल लॉगिन पार्ट स्थित स्पा सेंटर पर छापा मारा। इस दौरान पुलिस ने 5 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटर संचालक जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की पालना नहीं कर रहे थे। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के सभी स्पा सेंटर संचालकों को दो दिन पहले जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी गाइडलाइन से अवगत कराया गया था और नियमों की अवहेलना करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी। पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में संचालित स्पा सेंटरों की जांच की।

वहीं बजाज नगर थाना पुलिस ने बुधवार को बजाज नगर थाना क्षेत्र में संचालित करीब 11 स्पा सेंटरों का निरीक्षण किया। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए दो स्पा सेंटरों से छह युवकों को गिरफ्तार किया है। डीसीपी ईस्ट रंजीता शर्मा ने जांच के दौरान होटल लॉगिन पार्क स्थित स्पा सेंटर सहित दो अन्य स्पा सेंटर में निर्धारित गाइडलाइन का उल्लंघन पाया गया। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटरों की नियमित चेकिंग और निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक ट्रक चालक के साथ मारपीट कर 1.25 लाख…

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन जयपुर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों के हितों की रक्षा के लिए राज्य सरकार ने बीमा…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    बीकानेर: ट्रक चालक पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड-लाठियों से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    राजस्थान के किसानों के लिए अच्छी खबर, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: भतीजे ने चाची पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग, गंभीर हालत में पीबीएम अस्पताल रेफर

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: घर का गेट तोड़कर घुसे हमलावर, युवक से मारपीट, जान से मारने की धमकी दी

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर: दो कारों की आमने-सामने टक्कर, युवक की मौत, बाइपास पर हुआ हादसा

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल

    बीकानेर में इस जगह आपसी लेनदेन को लेकर चाकू और रॉड से हमला, कई घायल