नदी के पुल पर झूली राजस्थान रोडवेज की बस, 40 यात्रियों की सांसें अटकीं, देखें photo

नदी के पुल पर झूली राजस्थान रोडवेज की बस, 40 यात्रियों की सांसें अटकीं, देखें photo

झुंझुनूं डिपो की राजस्थान रोडवेज बस शुक्रवार सुबह 10 बजे बेकाबू हो गई। बस का अगला हिस्सा नदी की पुलिया पर झूल गया। बस झुंझुनूं से दिल्ली जा रही थी। हादसा झुंझुनूं के बगड़ थाना इलाके के खुड़ाना गांव के पास काटली नदी पर बने पुल पर हुआ। बस में 40 यात्री सवार थे। बस के ड्राइवर आशीष ने बताया- पुल पर चढ़ते ही बच्चों से भरा ऑटो सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में हादसा हुआ। बस में महिला कंडक्टर विनोद कृष्णिया थीं, जिन्होंने यात्रियों को संभाला। पुल के किनारे पर बने डिवाइडर में बस का निचला हिस्सा फंसने से यह रुक गई और खाई में नहीं गिरी।

बगड़ थाना इंचार्ज हेमराज मीणा ने बताया- थाने में फोन से हादसे की सूचना मिली। बताया कि नदी एरिया में रोडवेज बस हादसे का शिकार हो गई है। जाप्ता लेकर मौके पर पहुंचे। यात्रियों बाहर आ चुके थे। सभी सकुशल थे। पुलिया पर बस फंसने से राहगीरों की भीड़ लग गई थी। दोनों तरफ जाम लग गया था। लोगों को मौके से हटाकर क्रेन से बस को निकाला।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल