पत्नी चली गई प्रेमी के साथ, नाराज पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या

पत्नी चली गई प्रेमी के साथ, नाराज पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या
झालावाड़। मंडावर थाना पुलिस ने बांसघट्टी गांव में सरियांे-लाठियों से हमला कर खेत में काम कर रहे एक युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया कि मृतक कुछ दिन पूर्व एक विवाहिता को अपने साथ ले गया था। यह प्रेम प्रसंग और पारिवारिक विवाद इस हत्याकांड की मुख्य वजह बना। इस मामले में दो जनों की पुलिस अभी तलाश कर रही है। एसपी अमित कुमार ने बताया कि बांसघट्टी निवासी प्रदीप गुर्जर 1 जून को अपने नाना के खेत पर ट्रैक्टर से कृषि कार्य कर रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग पाइप, सरिया, लाठियों और कुल्हाड़ी से लैस होकर वहां पहुंचे और प्रदीप पर हमला बोल दिया। हमले में गंभीर से घायल हुए प्रदीप को पहले झालावाड़ एसआरजी अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोटा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर खानपुर डीएसपी गरिमा जिंदल के सुपरविजन में मंडावर थानाधिकारी संपतराज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। टीम ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बांसघट्‌टी निवासी नरेश कुमार पुत्र देवकरण गुर्जर व रमेशचंद उर्फ बंटी पुत्र देवकरण गुर्जर को गिरफ्तार किया है।

  • Related Posts

    बीकानेर:  जुआरियों पर कार्रवाई, 50 हजार से अधिक रुपए बरामद, 6 लोग गिरफ्तार  

    बीकानेर:  जुआरियों पर कार्रवाई, 50 हजार से अधिक रुपए बरामद, 6 लोग गिरफ्तार   बीकानेर। नयाशहर थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पासो (घोड़ी) पर दांव…

    बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर

    बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर बीकानेर। मुरलीधर व्यास कॉलोनी के सेक्टर डी 764 स्थित एक बंद मकान…

    You Missed

    बीकानेर:  जुआरियों पर कार्रवाई, 50 हजार से अधिक रुपए बरामद, 6 लोग गिरफ्तार  

    बीकानेर:  जुआरियों पर कार्रवाई, 50 हजार से अधिक रुपए बरामद, 6 लोग गिरफ्तार  

    बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर

    बीकानेर: इस कॉलोनी में चोरी, घर 20 दिन से बंद था, जेवर और हजारों कैश ले उड़े चोर

    निवेश पर हर हफ्ते 3-4 फीसदी बोनस का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए

    निवेश पर हर हफ्ते 3-4 फीसदी बोनस का झांसा देकर हड़पे लाखों रुपए

    बीकानेर पहुंची जांच की तपिश, एक्सईएन को किया एपीओ, जाने क्या है मामला

    बीकानेर पहुंची जांच की तपिश, एक्सईएन को किया एपीओ, जाने क्या है मामला

    पत्नी चली गई प्रेमी के साथ, नाराज पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या

    पत्नी चली गई प्रेमी के साथ, नाराज पति ने अपने भाइयों के साथ मिलकर की थी युवक की हत्या

    विधायक पर हमला, कैंपर से गाड़ी को दो बार मारी टक्कर

    विधायक पर हमला, कैंपर से गाड़ी को दो बार मारी टक्कर