सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

अजमेर जिले के पुष्कर सरोवर के गुर्जर घाट के पास पानी में 2 शव तैरते मिले। शुक्रवार सुबह करीब 5:30 बजे, जब घाट पर मौजूद स्थानीय तीर्थ पुरोहितों ने शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। शव युवक-युवती के है। पुष्कर थाना प्रभारी विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया – सुबह घाट पर पूजा करने आए तीर्थ पुरोहितों ने शवों को देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद सुबह करीब 6 बजे टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से 15 मिनट में शवों को बाहर निकलवा लिया गया। एएसआई गोविंद शर्मा ने बताया – शव 2-3 दिन पुराने हैं, जो अब फूलने के बाद ऊपर आए है। दोनों शवों को पुष्कर अस्पताल की माॅर्च्युरी में रखवाया गया है। पुलिस ने बताया की मौके से युवती का आधार कार्ड बरामद किया गया है, जिसके आधार पर शवों की शिनाख्त की जा रही है। मौत के कारणों का खुलासा पाॅस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही हो सकेगा।

  • Related Posts

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब बीकानेर। पीबीएम हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती एक और महिला शारदा की आंखों की रोशनी चली गई है। सिजेरियन डिलीवरी…

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे   जोधपुर जिले के होटल कारोबारी के बेटे की पाली में लाठी-डंडे और सरियों से पीट-पीटकर…

    You Missed

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    सरोवर में मिले युवक-युवती के शव, इस घाट के पास तैरते मिले

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    बीकानेर- डिलीवरी के बाद एक और महिला की आंखें खराब

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    होटल कारोबारी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, 25 बदमाश किडनैप कर ले गए थे

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    ‘मेरी हत्या करने की प्लानिंग हो रही है’, भाजपा के इस नेता को मिली जान से मारने की धमकी

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    15 जून को बनेगा महासंयोग, इन राशियों के जीवन में लगेगा खुशियां का ढेर!

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया

    प्रेम प्रसंग में गर्भवती महिला की हत्या, शव को तिरपाल और कट्टों में छिपाया