मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, फायरिंग के मामले में दो गिरफ्तार, पिस्टल और गाड़ी बरामद
बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने एसपी के निर्देशन में मुक्ताप्रसाद पुलिस थानाधिकारी विजेन्द्र सीला के नेतृत्व में की है। पुलिस टीम ने 8 जून को रामपुरा बस्ती गली नंबर 18 में दो पक्षों में आपसी लेनदेन व पुरानी रंजिश के चलते झगड़ा हुआ। जिसके बाद दोनो पक्षों द्वारा एक दूसरे पर फायरिंग के आरोप लगाते हुए मुकदमें दर्ज करवाएं गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच करते हुए पुलिस टीम ने जांच के दौरान संदीप स्वामी पुत्र संतदास स्वामी निवासी रामपुरा बस्ती, मुकेश विश्नोई पुत्र रामचन्द्र विश्नोई को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनो को न्यायालय में पेश किया और पीसी रिमांड पर लिया है। दोनो से पुछताछ जारी है। पुलिस ने आरोपी संदीप के पास से एक अवैध देशी पिस्टल और मुकेश के पास से एक कैंपर गाड़ी को जब्त किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में रतनाराम, बीरबल, छगनलाल, पंकज, महेश, सहीाराम, कैलाश शामिल रहें।




