बीकानेर: इस जगह सड़क हादसा, आधा दर्जन हुए घायल
बीकानेर। दो बाइक की आमने-सामने से भिड़ंत हो जाने की खबर सामने आयी है। हादसे में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। घटना सूरतगढ़-अनूपगढ़ रोड़ पर अमरपुरा जाटान के पास की है। जहां पर दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं, जबकि एक बालक सुरक्षित बच गया। हादसे के बाद मौके पर आसपास के पहुंचे और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार ने मानवता दिखाई और सरकारी गाड़ी से सभी को अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार एक बाइक पर सवार सूरतगढ़ निवासी मांगीलाल, उनकी पत्नी नैना देवी उनके दो बच्चे कार्तिक और आदित्य 70 जीबी अनूपगढ़ की ओर जा रहे थे। दूसरी बाइक पर देवीलाल, उनकी बुआ सावित्री देवी और पुत्र शनि पीलीबंगा क्षेत्र की ओर जा रहे थे। अमरपुरा जाटान गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए, जबकि बालक आदित्य सकुशल रहा।




