राजस्थान में बदलेगा मौसम, जाने कब से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

राजस्थान में बदलेगा मौसम, जाने कब से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर

जयपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटे के दौरान मानसून की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहीं, लेकिन मौसम केन्द्र ने पूर्वी राजस्थान में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना जताई है। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बुधवार को जयपुर, दौसा, अलवर, भरतपुर, कोटा, अजमेर सहित पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई। इस दौरान 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चली। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में दक्षिण और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के कुछ हिस्सों में अच्छी वर्षा दर्ज की गई। चूरू में सर्वाधिक 29.6 मिमीबारिश दर्ज हुई।

आगे कैसा रहेगा मौसम
मौसम केन्द्र के अनुसार 18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे। जयपुर सहित आसपास के जिलों में दोपहर बाद मेघगर्जन, हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाएं और कहीं-कहीं वज्रपात की संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। उदयपुर में बुधवार शाम हुई प्री-मानसून की पहली बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया। देहली गेट- बापू बाजार क्षेत्र में बारिश के बीच गुजरते वाहन। बारिश के बाद शहर में ठंडी हवाएं चलीं, जिससे लोगों ने राहत महसूस की।

  • Related Posts

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा बीकानेर। नापासर थाना पुलिस ने आठ महीने से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर रामस्वरूप घाट…

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा बीकानेर। अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को जिंदा कारतूसों, हथियार के साथ गिरफ्तार…

    You Missed

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    बीकानेर: 8 महीने से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 16 मुकदमों में वांछित आरोपी को वाहन सहित पकड़ा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    जेएनवीसी पुलिस ने हथियार और कारतूसों के साथ युवक को दबोचा

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    बीकनेर: इस इलाके में पुलिस ने स्पा सेंटर पर मारा छापा, चार महिलाओं को किया गिरफ्तार

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपनी ही राशि में केतु दिसंबर तक रहेंगे विराजमान! इन 4 राशियों का चमकेगा भाग्य

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    अपार्टमेंट में चल रहा था ये काम, संचालक समेत 11 युवक-युवतियां गिरफ्तार

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें

    बीकानेर: फर्जी फर्म बनाकर लाखों रूपए की ठगी का आरोपी चढ़ा हत्थे, देशभर में दर्ज शिकायतें