शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार
जयपुर। शहर में अवैध रूप से संचालित स्पा सेंटरों और उनकी आड़ में होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए बजाज नगर थाना पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई की। पुलिस ने विभिन्न स्पा सेंटरों पर जांच अभियान चलाकर गाइडलाइन का उल्लंघन पाए जाने पर 10 महिलाओं और 4 पुरुषों सहित कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया। डीसीपी ईस्ट रंजिता शर्मा ने बताया- बजाज नगर क्षेत्र में संचालित करीब 11 स्पा सेंटरों के संचालकों को पूर्व में पुलिस कमिश्नरेट द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया था और नियमों की पालना नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई थी।

सोमवार को पुलिस टीम ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र के स्पा सेंटरों की जांच की। जांच के दौरान टोंक रोड स्थित एलिस थाई स्पा, लक्ष्मी मंदिर के पास ब्लू स्टार थाई स्पा और विवेक विहार स्थित बुर्ज फैमिली थाई स्पा में गाइडलाइन का उल्लंघन पाया गया। इस पर पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत 14 महिला-पुरुषों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि स्पा सेंटरों के लिए जारी गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित कराने के लिए भविष्य में भी नियमित जांच और कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने सभी स्पा एवं मसाज पार्लर संचालकों से निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की