बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

नापासर। बीकानेर ग्रामीण क्षेत्र की ग्राम पंचायत रायसर स्थित उचित मूल्य की दुकान संचालिका के खिलाफ राशन सामग्री में गड़बड़ी और गेहूं के गबन का मामला सामने आया है। प्रवर्तन अधिकारी बीकानेर ग्रामीण मनीष अवस्थी की ओर से दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, प्रवर्तन अधिकारी मनीष अवस्थी ने नापासर थाने में रिपोर्ट पेश की। रिपोर्ट में बताया गया कि 10 जून को एफपीएस कोड-601 की दुकान का निरीक्षण किया गया था। पोस मशीन में उस समय 23.34 क्विंटल गेहूं का स्टॉक दर्ज था, जबकि मौके पर भौतिक सत्यापन के दौरान मात्र 15.14 क्विंटल गेहूं ही उपलब्ध मिला। इस प्रकार 8.20 क्विंटल गेहूं की कमी सामने आई, जिसे गबन माना गया।

जांच के दौरान दुकान संचालिका मौके पर उपस्थित नहीं मिलीं। उनके पुत्र से पूछताछ की गई, लेकिन वे गेहूं की कमी के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, खाद्य सुरक्षा सूची, आवश्यक वस्तुओं के आवक-बाउचर, मासिक विवरण सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज भी प्रस्तुत नहीं किए गए। रिपोर्ट में यह भी बताया कि उचित मूल्य की दुकान समय पर नहीं खोली जाती थी, आवश्यक सूचनाओं का प्रदर्शन नहीं किया जाता था तथा उपभोक्ताओं को वितरण बिल भी नहीं दिए जाते थे। अधिकांश समय दुकान बंद रहने के कारण उपभोक्ताओं के हित प्रभावित होने की शिकायतें भी सामने आई। प्रवर्तन अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में इन कृत्यों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों, राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक वस्तु (वितरण का विनियमन) आदेश-1976 तथा प्राधिकार पत्र की विभिन्न शर्तों का उल्लंघन बताते हुए एफआईआर दर्ज करने की अनुशंसा की थी। जिला रसद अधिकारी बीकानेर के आदेशों एवं निरीक्षण रिपोर्टों सहित अन्य दस्तावेजों को रिपोर्ट के साथ संलग्न किया गया। मामले में नापासर थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब राशन सामग्री के रिकॉर्ड और वितरण व्यवस्था की विस्तृत जांच करेगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की