बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, दर्ज है 18 मुकदमे

बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, दर्ज है 18 मुकदमे

बीकानेर। संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटगेट थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सदर थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर एवं आदतन अपराधी मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी थाना कोटगेट के एक संगठित अपराध से जुड़े मामले में लंबे समय से वांछित था। पुलिस के अनुसार पुलिस बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश के निर्देश तथा एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। एएसपी (शहर) चक्रवर्ती सिंह राठौड़ के नेतृत्व एवं सीओ सिटी अनुज डाल के सुपरविजन में कोटगेट थानाधिकारी धीरेन्द्र सिंह और स्पेशल टीम प्रभारी सुरजीत सिंह की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद इरफान उर्फ मोडिया पुत्र गनी मोहम्मद, निवासी कुचीलपुरा, थाना सदर, बीकानेर, थाना कोटगेट के प्रकरण संख्या 278/2025 में वांछित था। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी सदर थाना का हिस्ट्रीशीटर है तथा उसके खिलाफ गैंग बनाकर फायरिंग कर लोगों में भय पैदा करने, धमकी देने, लूट और डकैती सहित विभिन्न थानों में 18 आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उससे गैंग की गतिविधियों एवं अन्य मामलों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।

  • Related Posts

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए हनुमानगढ़। ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठने के मामले में टाउन पुलिस ने रविवार को केस दर्ज किया। चक 15…

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज बीकानेर। नापासर थाना क्षेत्र के गुसाईसर छोटा गांव में पुरानी रंजिश को…

    You Missed

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए

    महिला सहित अन्य ने ब्लैकमेल कर धमकाते हुए हड़प लिए लाखों रुपए

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

    बीकानेर: खेत जा रहे युवक पर लाठी-सरियों से हमला, पुरानी रंजिश में पांच नामजद आरोपियों पर मामला दर्ज

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, दर्ज है 18 मुकदमे

    बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर को किया गिरफ्तार, दर्ज है 18 मुकदमे

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    बीकानेर में इस जगह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल बुजुर्ग ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    प्रेम-प्रसंग के शक ने ले ली पत्नी की जान, कातिल पति 24 घंटे में पुलिस के हत्थे चढ़ा

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश

    4 जुलाई से शुक्र मघा नक्षत्र में, इन राशियों की किस्मत खुलेगी, धन और सुख की होगी बारिश