महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदा लगा की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदा लगा की आत्महत्या, एक साल पहले हुई थी शादी

करौली। जिले में टोडाभीम कस्बे में मंगलवार को एक महिला पटवारी ने किराए के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक भानकपुरा हल्के में कार्यरत महिला पटवारी उगन्ती प्रजापत है। उगन्ती प्रजापत तीन-चार दिन के अवकाश से लौटकर मंगलवार को ही अपने घर से ड्यूटी पर लौटकर आई थीं और ड्यूटी पूरी कर जोशी पाड़ा क्षेत्र अपने किराए के मकान पहुंची। जहां उसने फंदा लगा आत्महत्या कर ली। घटना की जनाकारी मिलते ही आस-पास में सनसनी फैल गई, तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस ने गेट तोड़कर शव को फंदे से उतारा और अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हैं।

सहकर्मी महिला पटवारी के साथ रहती थी मृतका
जानकारी के अनुसार, मृतका अपनी एक सहकर्मी महिला पटवारी के साथ किराए के एक कमरे में रहती थीं। सहकर्मी महिला पटवारी अवकाश पर चल रही है। जिससे उगन्ती कमरे पर अकेली ही थी। घटना की सूचना मिलने पर एसडीओ अमन चौधरी, तहसीलदार दिनेश मीना सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंची। लेकिन कमरे में अंदर से कुंदी लगी होने से पुलिस ने कमरे का गेट तोड़ कर कमरे में प्रवेश किया। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर अस्पताल भिजवाया।

  • Related Posts

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा बीकानेर। रक्षाबंधन पर महिलाओं को इस वर्ष दो दिन तक मुफ्त सफर करने का मौका मिलेगा। प्रदेश…

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ रक्षा बंधन का त्योहार इस साल 28 अगस्त 2026 को मनाया जाएगा। भाई-बहन को समर्पित…

    You Missed

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    बीकानेर: रोडवेज बसों में महिलाओं को मुफ्त सफर, जाने कब से मिलेगी सुविधा

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    रक्षा बंधन पर इन 4 राशि वालों के बदलेंगे दिन, करियर-कारोबार में मिलेगा मनचाहा लाभ

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    बीकानेर: क्षेत्र में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, दो डंपरों पर लगाया लाखों रुपए का जुर्माना

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने किया सुसाइड, बीटेक का छात्र हॉस्टल की 15वीं मंजिल से कूदा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की