बीकानेर: नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह ग्राम विकास अधिकारी एपीओ

बीकानेर: नोटिस का जवाब नहीं देने पर यह ग्राम विकास अधिकारी एपीओ

बीकानेर। विकास अधिकारी कृष्ण कुमार चावला ने ग्राम पंचायत सामरदा नौसेरा का औचक निरीक्षण किया। सामरदा में पिंक टॉयलेट का कार्य चार माह बाद भी शुरू नहीं करने तथा ग्राम विकास अधिकारी को दिए गए 17 सीसी नोटिस का जवाब नहीं देने तथा शुक्रवार को औचक निरीक्षण के दौरान विकास अधिकारी के उपस्थित नहीं होने पर निलम्बित किया गया है। कार्यक्रम अधिकारी एवं विकास अधिकारी चावला ने बताया कि ग्राम पंचायत नौसेरा सामरदा का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पिंक टॉयलेट का कार्य चार माह बाद भी शुरू नहीं करने तथा निर्धारित विभिन्न लक्ष्योनुसार प्रगति नहीं करने पर पंचायत समिति की बैठकों, दुरभाष, ऑफिस के वाट्सऐप के ग्रुप के माध्यम से हरी सिंह मीणा को जनहित की योजनाओं का समय पर संचालन/प्रगति करने के निर्देश दिए गएथे।

पूर्व में राजकार्य एवं जनकल्याणकारी कार्यो को निर्धारित लक्ष्यों अनुसार नहीं किए जाने पर 8 अगस्त को अधोहस्ताक्षरकर्ता की ओर से 17 सीसीए के तहत चॉर्ज सीट जारी की गई, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी हरी सिंह मीणा द्वारा जबाब नही दिया गया और ना ही पालना की गई। इस प्रकार पूर्णता लापरवाही बरती गई। शुक्रवार को ग्रामीणों की बार-बार मिल रही शिकायतों पर विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत नोसेरा सामरदा का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत मुख्यालय पर ग्राम विकास अधिकारी मीणा बिना सक्षम अधिकारी अनुमति के अनुपस्थित पाया गया। इस पर ग्राम विकास अधिकारी मीणा को मुख्यालय अग्रिम आदेशों तक पंचायत समिति खाजूवाला किया गया है। वहीं चन्द्रकांत सोनी ग्राम विकास अधिकारी माधोडिग्गी को निर्देशित किया कि नोसेरा सामरदा का चॉर्ज आदान-प्रदान सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार बीकानेर। नशीले पदार्थो के मामले में पुलिस ने दो वांछित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मुक्ताप्रसाद पुलिस टीम ने की…

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के कालू बास इलाके में सोमवार रात्रि को दो पक्षों के बीच मारपीट…

    You Missed

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    मुक्ताप्रसाद पुलिस की कार्रवाई, एमडी सप्लायरों को किया गिरफ्तार

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बीकानेर: दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    बड़ी खबर: राशन दुकान में 8.20 क्विंटल गेहूं का गबन, रिपोर्ट पर मामला दर्ज

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    शहर में इस जगह 3 स्पा सेंटरों पर छापा, 14 महिला-पुरुष गिरफ्तार

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    खुशखबरी: बीकानेर से इस जगह तक का ट्रैक होगा डबल, 278 करोड़ से होगा काम

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत

    छत पर सरिया चढ़ाते समय लगा करंट, दो श्रमिकों की मौत