बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव की 25 वर्षीय महिला ने एक व्यक्ति पर घर के बाहर से जबरन कार में बैठाकर अपहरण करने, दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाने तथा जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि 9 जून को दोपहर करीब 1:30 बजे वह घर में घुस आई गाय को बाहर निकालने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान काले शीशों वाली एक कार उसके पास आकर रुकी। आरोप है कि कार में पीछे बैठे मनीष ब्राह्मण ने उसका हाथ पकड़कर जबरन कार में खींच लिया। विरोध करने पर उसका मुंह दबा दिया और चाकू से गला काटने की धमकी दी।

रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि आरोपी उसे पहले जोधपुर और बाद में जयपुर ले गया। इस दौरान उसके साथ मारपीट की गई तथा चाकू दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए। पीड़िता के अनुसार उसे दो दिन जोधपुर तथा करीब 12 दिन जयपुर में अलग-अलग स्थानों पर रखा गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में आरोपी उसे जयपुर से चूरू के एक पुलिस थाने ले गया और अपने पक्ष में बयान देने के लिए धमकाया। साथ ही उसके बेटे और भाई की हत्या करने की धमकी देकर वर्ष 2022 में राजलदेसर थाने में दर्ज दुष्कर्म के एक पुराने मुकदमे को वापस लेने का दबाव बनाया। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच वृताधिकारी (सीओ) श्रीडूंगरगढ़ को सौंपी गई है। पुलिस मामले के सभी आरोपों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार