बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद
बीकानेर।शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में फिर पत्थरबाजी की वारदात सामने आई है,जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।बताया जा रहा है कि सर्वोदय बस्ती क्षेत्र में मोहर्रम चौकी के पाास पुरानी रंजिश को लेकर एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है,जिसमें एक युवक कथित तौर पर एक मकान पर लगातार पत्थर फेंकता नजर आ रहा है।स्थानीय लोगों केअनुसार,सबंधित पक्षों के बीच पहले भी विवाद हो चुका है और दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं।

पीडि़त पक्ष का आरोप है कि इससे पहले भी घर पर पत्थरबाजी की घटना हुई थी,जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई थी। हालांकि शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया जा रहा है।बताया जा रहा है कि पुरानी शिकायत पर कार्रवाई नहीं होने के बाद शुक्रवार को फिर से घर पर पत्थर फेंके गए।घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।आरोप यह भी है कि पत्थरबाजी करने वाला युवक नशे की हालत में था और उसने खुलेआम उत्पात मचाया।घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है।लोगों का कहना है कि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति हो रही है।

  • Related Posts

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा बीकानेर। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रात…

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    You Missed

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    बीकानेर: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, इस जगह हुआ हादसा

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार