40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

दौसा जिला हॉस्पिटल में पोस्टेड 40 साल के डॉक्टर की जयपुर में हार्टअटैक से मौत हो गई। डॉ. हिमांशु शर्मा की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। जयपुर के प्राइवेट हॉस्पिटल में चेकअप के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। शुरुआती जांच में हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका है। डॉ. हिमांशु शर्मा शुक्रवार को अपने जयपुर स्थित घर पर थे। सीने में दर्द होने पर सुबह करीब 10 बजे पत्नी के साथ चेकअप करवाने मालवीय नगर स्थित राजस्थान हॉस्पिटल पहुंचे थे। यहां उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ देर में दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, डॉ. हिमांशु को 2 दिन पहले भी सीने में दर्द हुआ था। इसके बाद उन्होंने इसे मामूली समझकर टेबलेट ले ली थी। एहतियात के तौर पर वे छुट्टी लेकर जयपुर चले गए थे।

डॉ. हिमांशु की पत्नी डॉ. अर्पणा शर्मा भी जयपुर के जयपुरिया गवर्नमेंट हॉस्पिटल में डॉक्टर के पद पर पोस्टेड हैं। डॉक्टर हिमांशु शर्मा के 2 बेटियां हैं। पीएमओ डॉ. आरके मीणा ने बताया- सुबह करीब 11 बजे डॉ. हिमांशु शर्मा के असामयिक निधन की सूचना मिली थी। डॉ. हिमांशु शर्मा 2023 से दौसा जिला अस्पताल में पोस्टेड थे। वे हंसमुख स्वभाव के थे। हिमांशु शर्मा के मिलनसार स्वभाव के कारण मरीजों और हॉस्पिटल स्टाफ से उनके घनिष्ठ संबंध थे। प्रारंभिक तौर पर हार्ट अटैक के कारण मौत की आशंका है। हालांकि फाइनल रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों की जानकारी सामने आ सकेगी।

  • Related Posts

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप बीकानेर। स्कार्पियोंं को रोककर कैंपर की टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ के लिखमीसर उतरादा…

    बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद बीकानेर।शहर के मुक्ता प्रसाद थाना इलाके में फिर पत्थरबाजी की वारदात सामने…

    You Missed

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    40 साल के डॉक्टर की हार्टअटैक से मौत, सीने में दर्द होने पर डॉक्टर पत्नी के साथ चेकअप करवाने पहुंचे

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप

    बीकानेर: स्कार्पियों को घेरकर कैंपर से मारी टक्कर, मारपीट करने का आरोप

    बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    बीकानेर: पुरानी रंजिश को लेकर शहर के इस इलाके में बरसे पत्थर, पूरी घटना सीसीटीवी में हुई कैद

    बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

    बीकानेर: 25 वर्षीय महिला ने युवक पर लगाया अपहरण कर दुष्कर्म का आरोप, अश्लील वीडियो बनाकर दी जान से मारने की धमकी

    नौकरी बचाने के लिए ट्रेन के एसी कोच में लगाई आग, खुद ही पहुंचा बुझाने

    नौकरी बचाने के लिए ट्रेन के एसी कोच में लगाई आग, खुद ही पहुंचा बुझाने

    बीकानेर में इस जगह सरपंच की मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण चढ़े पानी की टंकी पर

    बीकानेर में इस जगह सरपंच की मनमानी का आरोप लगाते हुए ग्रामीण चढ़े पानी की टंकी पर