जीजा संग फूल तोड़ने गई थी साली, लौटने के आधे घंटे बाद बेड पर मिली दुर्गा की लाश

जीजा संग फूल तोड़ने गई थी साली, लौटने के आधे घंटे बाद बेड पर मिली दुर्गा की लाश

राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के हमीरगढ़ थाना क्षेत्र के बरड़ोद गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी साली और साढ़ू के घर आए एक युवक ने कथित तौर पर मामूली कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह जब दोनों के शव एक ही कमरे में मिले, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पत्नी का शव जहां पलंग (बेड) पर पड़ा मिला, वहीं पति का शव फंदे से लटका हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही हमीरगढ़ थाना प्रभारी सुनील बेड़ा और डिप्टी (सदर) नेमीचंद चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को मौके पर बुलाया, जिसने साक्ष्य जुटाए। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला मर्डर के बाद सुसाइड का लग रहा है। मृतका के चेहरे पर चोट के निशान और गले पर दबाव पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, बड़लियास थाना क्षेत्र के ‘बन का खेड़ा’ निवासी कालू जाट (30 वर्ष) पुत्र देवीलाल, अपनी पत्नी दुर्गा देवी (27 वर्ष) के साथ रविवार शाम को अपने साढ़ू जगदीश जाट के घर बरडोद गांव आया था। रात में सब कुछ सामान्य था और सबने साथ में खाना खाया।

  • Related Posts

    बीकानेर: पानी की डिग्गी में दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की डूबने से मौत

    बीकानेर: पानी की डिग्गी में दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की डूबने से मौत बीकानेर। बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के किरतासर गांव में एक हृदयविदारक हादसा हो गया। पानी…

    बीकानेर: जहरीले बर्तन से पानी पीने पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

    बीकानेर: जहरीले बर्तन से पानी पीने पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच बीकानेर। नोखा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में जहरीले पदार्थ वाले बर्तन से पानी…

    You Missed

    बीकानेर: पानी की डिग्गी में दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की डूबने से मौत

    बीकानेर: पानी की डिग्गी में दर्दनाक हादसा, महिला समेत तीन की डूबने से मौत

    बीकानेर: जहरीले बर्तन से पानी पीने पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

    बीकानेर: जहरीले बर्तन से पानी पीने पर व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

    जीजा संग फूल तोड़ने गई थी साली, लौटने के आधे घंटे बाद बेड पर मिली दुर्गा की लाश

    जीजा संग फूल तोड़ने गई थी साली, लौटने के आधे घंटे बाद बेड पर मिली दुर्गा की लाश

    सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

    सड़क हादसा: रोडवेज बस और ट्रक में टक्कर, 10 लोग घायल

    बीकानेर: नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

    बीकानेर: नहर में डूबने से व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की

    इस जगह सोलर पैनल की चपेट में आए दादा-पोते, बुजुर्ग की मौत

    इस जगह सोलर पैनल की चपेट में आए दादा-पोते, बुजुर्ग की मौत