बीकानेर आ रही महिला के बैग से लाखों के गहने और नकदी चोरी

बीकानेर आ रही महिला के बैग से लाखों के गहने और नकदी चोरी

बीकानेर। चलती बस से लाखों के गहने चोरी हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू जिले से जुड़ी है। जहां पर तारानगर क्षेत्र में महिला के लाखों के गहने चोरी हो गए। इस सम्बंध में विनोद कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बहन राजपुरा गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद 4 जुलाई को बीकानेर लौट रही थीं। वह तारानगर बस स्टैंड से सुबह 11 बजे सरदारशहर जाने वाली एक निजी बस में सवार हुईं। महिला ने अपना ट्रॉली बैग ड्राइवर की सीट के पीछे रखा था। इसी दौरान चार अज्ञात व्यक्ति बस में चढ़े और उसी जगह बैठ गए जहां बैग रखा था। उन्होंने बैग की चेन खोलकर उसमें से गले का आड, चीक पत्ते, रखड़ी, अंगूठी और पांच हजार रुपए नकद चुरा लिए। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद वे बस से उतर गए। बीकानेर पहुंचने पर जब महिला ने अपना बैग संभाला, तो उसमें से आभूषण और नकदी गायब मिली। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अब घटना के समय बस में मौजूद उन 4 संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

  • Related Posts

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की शुक्र सितंबर के प्रारंभ में गोचर करेंगे। वह 2 सितंबर को राशि परिवर्तन करते हुए…

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम बीकानेर। सड़क किनारे काम कर रहे मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से…

    You Missed

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    शुक्र का तुला में गोचर इन चार राशियों को देगा लाभ, नौकरी-कारोबार में होगी तरक्की

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बीकानेर: ट्रक की चपेट में आने से मजदूर की मौत, सड़क किनारे कर रहा था काम

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    बिजली फॉल्ट ठीक करने पहुंची टीम पर हमला, गाड़ी पर किया पथराव

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए