बीकानेर। मुक्तप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र में सड़क हादसा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना बीकानेर से शोभासर फांटा से दुग्गड़ फॉर्म के पास की हे। जहां पर आमने-सामने से बस और पिकपअ में भिड़ंत हो गयी। हादसा गुरूवार देर शाम को हुआ। जानकारी के अनुसार बस बीकानेर से अनूपगढ़ की ओर जा रही थी। इस दौरान सामने से आ रही पिकअप से भिड़ गयी। हादसे में एक व्यक्ति के चोटें आयी है। हादसे में बस आगे से बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। वहीं हादसे के बाद पिकअप काफी दूर जाकर रूकी। बस ड्राइवर के साइड से क्षतिग्रस्त हुई है और पिकअप भी पीछे से क्षतिग्रस्त हुई है। थानाधिकारी मुक्ताप्रसाद विजेन्द्र सीला ने बताया कि हादसे में एक व्यक्ति के चोटें आयी हे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाया गया है।




