राजस्थान कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी, करीब 200 नेताओं की हो सकती है ‘विदाई’

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी में जल्द बड़ा फेरबदल होने की संभावना है। पार्टी नेतृत्व मौजूदा कार्यकारिणी का आकार घटाकर उसे अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने की तैयारी में है। सूत्रों के अनुसार, अभी विभिन्न विस्तारों के बाद कार्यकारिणी में 400 से अधिक पदाधिकारी हैं, जिन्हें घटाकर 200 से भी कम करने की कवायद चल रही है।

बताया जा रहा है कि हाल ही प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस संबंध में दिल्ली में संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल और प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा से चर्चा कर चुके है। सभी पदाधिकारियों की कार्यशैली और संगठनात्मक सक्रियता की रिपोर्ट के आधार पर नई टीम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। नई कार्यकारिणी में सक्रिय कार्यकर्ताओं, नए चेहरों, विधायकों, सांसदों, पूर्व सांसदों और अनुभवी नेताओं को संतुलित प्रतिनिधित्व देने की रणनीति है।

डोटासरा के कार्यकाल में तीसरी बार बनेगी नई टीम

डोटासरा के अध्यक्ष बनने के बाद यह प्रदेश कार्यकारिणी का तीसरा पुनर्गठन होगा। 2020 में पहली छोटी टीम बनी थी, जबकि 2022 और विधानसभा-लोकसभा चुनावों के दौरान कई चरणों में विस्तार हुआ, जिससे पदाधिकारियों की संख्या काफी बढ़ गई। अब निकाय और पंचायत चुनावों को देखते हुए संगठन को चुस्त-दुरुस्त करने पर जोर है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की मंजूरी के बाद नई कार्यकारिणी की घोषणा जल्द होने की संभावना है।

  • Related Posts

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी   सभी 9 ग्रहों में जहां शनि सबसे मंद गति से चलते हैं, वहीं चंद्रमा…

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार बीकानेर। रणजीतपुरा थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदपाली जंक्शन, एनएच-911 चारणवाला चौराहे…

    You Missed

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    धनु राशि में चंद्रमा का गोचर, इन राशि वालों को मिलेगी नौकरी-व्यापार में मिलेगी कामयाबी

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: ट्रक-ट्रेलर से 1.852 किलो डोडा पोस्त बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    बीकानेर: रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आया युवक, पुलिस ने शव के अवशेष मोर्चरी में रखवाए

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    इन राशि वालों के लिए सितंबर ला रहा है खुशखबरी, शुरू होंगे अच्छे दिन

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    बीकानेर: साइबर ठगी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 30 लाख के लेनदेन से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल

    पुरानी रंजिश में हिस्ट्रीशीटर की गोली मारकर हत्या, दो पक्षों के सात घायल